Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल
  • लालकुआं में होटल के कमरे में मिली महिला की लाश
  • नैनीताल

लालकुआं में होटल के कमरे में मिली महिला की लाश

RNS INDIA NEWS 18/07/2021
rns featured image new

हल्द्वानी। यहां लालकुआं कोतवाली क्षेत्र के रेलवे स्टेशन चौराहे पर एक होटल के कमरे में संदिग्ध परिस्थितियों में एक महिला की लाश मिलने से हड़कंप मच गया मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रथम दृष्टया महिला का गला दबाकर हत्या का मामला प्रतीत हो रहा है लेकिन पूरे मामले में पुलिस और फॉरेंसिक टीम साक्ष्य इकट्ठा कर जांच में जुटी है। पुलिस ने मामले में होटल के कमरे में ठहरे द्वाराहाट निवासी एक व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

स्टेशन चौराहे पर स्थित होटल नरूला के इस कमरे में अल्मोड़ा के द्वाराहाट निवासी पान सिंह भी मौजूद था। महिला की शिनाख्त घोड़ानाला वीआईपी गेट निवासी हेमा पत्नी ओमप्रकाश ( उम्र 40 वर्ष ) के रूप में की गई। सूचना पर पुलिस क्षेत्राधिकारी के नेतृत्व में पुलिस टीम के साथ ही उपनिरीक्षक नंदन रावत के नेतृत्व में फॉरेंसिक एक्सपर्ट की टीम भी मौके पर पहुंच गई है। पुलिस ने महिला के साथ कमरे में मौजूद व्यक्ति को हिरासत में ले लिया है।
पता चला है कि पान सिंह ने ही कमरा अपने नाम से बुक किया था। इधर महिला की मौत से उसके पति ओमप्रकाश, मां सावित्री देवी व बेटे सूरज का रो रो कर बुरा हाल है। महिला के पति ने कोतवाली में हत्या की तहरीर दी है। पुलिस क्षेत्राधिकारी प्रमोद शाह का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला हत्या का लग रहा है। पुलिस सभी पहलुओं पर जांच करनी है। इधर होटल में महिला की लाश मिलने के बाद क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाओं का बाजार गर्म है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: भारी बारिश के चलते मुम्बई में 18 लोगों की मौत
Next: प्रेमिका से मिलने गया प्रेमी पहुंचा हवालात

Related Post

rns featured image new
  • नैनीताल

आईपीएस निवेदिता कुकरेती ने संभाला आईजी कुमाऊं का कार्यभार, कानून व्यवस्था को और मजबूत बनाने पर जोर

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-06 at 22.36.01_11zon
  • नैनीताल

विश्व पर्यावरण दिवस पर रामगढ़ रेंज में वृक्षारोपण एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

RNS INDIA NEWS 06/06/2026 0
rns featured image new
  • नैनीताल

सेंचुरी पेपर मिल ने ढ़ाई करोड़ पौधे लगाने का रखा लक्ष्य

RNS INDIA NEWS 05/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 11 जून
  • हरिद्वार नगर निगम घोटाले में कानूनगो के खिलाफ कार्रवाई की मांग
  • मीनाक्षी नटराजन का नामांकन बहाल करने को कांग्रेस का धरना
  • ग्रामीण क्षेत्रों में जबरन स्मार्ट मीटर लगाए जाने का विरोध
  • मोहान-गनियाद्योली मोटर मार्ग के सुधारीकरण को मिली प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति
  • रिजॉर्ट की छत पर दिखा गुलदार, लोगों में दहशत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.