Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • लक्ष्मी सिंह बनीं यूपी की पहली महिला पुलिस कमिश्नर
  • उत्तर प्रदेश
  • राष्ट्रीय

लक्ष्मी सिंह बनीं यूपी की पहली महिला पुलिस कमिश्नर

RNS INDIA NEWS 29/11/2022
rns featured image new

लखनऊ (आरएनएस)।  उत्तर प्रदेश सरकार ने सोमवार आधी रात को एक बड़े फेरबदल के तहत तीन नवगठित आयुक्तालयों के लिए नए पुलिस आयुक्तों की नियुक्ति की और नोएडा व वाराणसी के पुलिस आयुक्तों का तबादला भी कर दिया। राज्य सरकार ने पुलिस महानिरीक्षक (आईजी), लखनऊ रेंज, लक्ष्मी सिंह को नोएडा का प्रभार देते हुए राज्य की पहली महिला पुलिस आयुक्त के रूप में नियुक्त किया है। वह आलोक सिंह का स्थान लेंगी, जिन्हें लखनऊ में पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) मुख्यालय में तैनात किया गया है।
वाराणसी के पुलिस आयुक्त सतीश गणेश को डीजीपी मुख्यालय में तैनात किया गया है, जबकि अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (एडीजी) अशोक मुथा जैन (जो वेटिंग पर थे) को उनकी जगह लिया गया है।
आईजी अजय मिश्रा, जो वेटिंग पर थे, गाजियाबाद के पहले पुलिस आयुक्त होंगे, जबकि आईजी (जेल), प्रीतिंदर सिंह आगरा के पुलिस आयुक्त होंगे।
पुलिस उप महानिरीक्षक (डीआईजी), बरेली, रमित शर्मा को प्रयागराज का पहला पुलिस आयुक्त बनाया गया है, जबकि आईजी(गृह) तरुण गाबा को आईजी लखनऊ रेंज के रूप में स्थानांतरित किया गया है।
अयोध्या के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) प्रशांत वर्मा, केशव कुमार की जगह बहराइच के पुलिस अधीक्षक (एसपी) का पदभार संभालेंगे, केशव अतिरिक्त पुलिस आयुक्त, आगरा का पदभार संभालेंगे।
गाजियाबाद के एसएसपी मुनिराज अयोध्या के नए एसएसपी होंगे।
प्रयागराज के एसएसपी शैलेश पांडे अभिषेक यादव की जगह मथुरा जाएंगे। अभिषेक यादव एसपी (इंटेलिजेंस) का पदभार संभालेंगे।
आगरा एसएसपी प्रभाकर चौधरी कमांडेंट के पद पर सीतापुर प्रादेशिक आम्र्ड कांस्टेबुलरी स्थानांतरित किए गए हैं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: अल्मोड़ा पुलिस का महिला सुरक्षा हेतु गौरा शक्ति में रजिस्ट्रेशन अभियान जारी
Next: नंदा गौरा योजना में पुराने प्रारुप से हों आवेदन

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

दिल्ली हाई कोर्ट ने नीट परीक्षा से पहले टेलीग्राम पर प्रतिबंध बरकरार रखा

RNS INDIA NEWS 19/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

भांजी से बात करने की खौफनाक सजा, मामाओं ने बीच सड़क पर युवक पर चढ़ा दी कार

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-13 at 18.54.51
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की मौजूदगी में आईएमए की पासिंग आउट परेड संपन्न, 515 कैडेट बने सैन्य अधिकारी

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • तहसील परिसर में शत्रु संपत्ति की ई-नीलामी को लेकर जागरूकता शिविर आयोजित
  • खत्याड़ी की शत्रु संपत्तियों की 3 जुलाई को होगी ई-नीलामी
  • ग्राम विकास और उद्यमिता को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध
  • मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो 29 जुलाई से फिर आंदोलन करेंगे गुरिल्ले
  • विकास योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता : भरत सिंह चौधरी
  • 7.79 लाख की स्मैक के साथ युवक गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.