Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • ठेली व्यापारियों ने मांगी मंडी परिसर में ठेली लगाने की अनुमति
  • देहरादून

ठेली व्यापारियों ने मांगी मंडी परिसर में ठेली लगाने की अनुमति

RNS INDIA NEWS 24/08/2022
rns featured image new

विकासनगर। मुख्य बाजार से फल, सब्जी की ठेलियां हटाए जाने से परेशान ठेली व्यापारियों ने अब कृषि उत्पादन मंडी परिसर में ठेली लगाने की अनुमति मांगी है। बुधवार को शहर के ठेली व्यापारियों ने कृषि उत्पादन मंडी समिति ज्ञापन देने पहुंचे। लेकिन मंडी समिति ने ज्ञापन लेने से इनकार कर दिया। बुधवार को मंडी परिषद कार्यालय पहुंचे ठेली व्यापारियों ने बताया कि अगस्त माह की शुरुआत में अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई के नाम पर पुलिस प्रशासन ने बाजार में लगने वाली सभी ठेलियों को हटा दिया था, जिससे ठेलियों पर फल, सब्जी बेच कर परिवार का पालन पोषण करने वाले छोटे व्यापारियों के सामने आर्थिक संकट गहरा गया है। बीस दिन से अधिक समय से व्यापार ठप होने के कारण अब घर में सुबह शाम चूल्हा जलाना मुश्किल हो गया। कहा कि बाजार से ठेलियां हटाने के बावजूद उन्हें व्यापार शुरू करने के लिए दूसरी मुफीद जगह मुहैया नहीं कराई जा रही है। उनके पास रोजी रोटी का दूसरा कोई साधन नहीं है। व्यापारियों ने कहा कि जनता और उनकी परेशानी को देखते हुए मंडी परिसर में ठेली लगाने की अनुमति दी जानी चाहिए। ज्ञापन सौंपने पहुंचने वालों में राजन, रईस, जीतू, अरविंद शर्मा, नईम अहमद, सईद अहमद, श्रवण कुमार, शहजाद, इरफान, गुरजीत सिंह, बृजेश, फारुख, लल्लन गुप्ता, राजेंद्र आदि शामिल रहे। लेकिन मंडी समिति ने ज्ञापन लेने से इंकार कर दिया। मंडी समिति के अध्यक्ष अनिल जैन का कहना है कि मंडी का अपना बाइलॉज है। हम मंडी में अपनी तरफ से किसी ठेली फड़ व्यापारी को दुकान लगाने की अनुमति नहीं दे सकते हैं। कहा कि सरकार से कोई आदेश होता है तभी मंडी परिसर में किसी को जगह दी जा सकती है। लेकिन यह मंडी समिति के अधिकार क्षेत्र में नहीं है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: लक्सर में लंपी पॉक्स का कहर, 22 गायों की मौत
Next: लाखामंडल में पुलिस चौकी खोलने की मांग

Related Post

rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भगवान भोलेनाथ एवं महाबली हनुमान जी की प्रतिमाओं का किया अनावरण

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-14 at 20.56.27_11zon
  • देहरादून

बैरागीवाला हत्याकांड: आगजनी, पथराव के बाद गांव में भारी तनाव, चार आरोपी गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

देहरादून में युवक की हत्या के बाद तनाव, इंटरनेट सेवा बंद

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 15 जून
  • रोडवेज बस और बुलेट की भिड़ंत, महिला समेत तीन गंभीर घायल
  • सार्वजनिक स्थान पर हंगामा कर रहे दो लोगों को चौखुटिया पुलिस ने पकड़ा
  • जागेश्वर धाम में यातायात और श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर टैक्सी यूनियनों के साथ बैठक
  • महंगाई और स्मार्ट मीटर के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन
  • यूकेएसएसएससी परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न कराने को पुलिस रही अलर्ट, केंद्रों पर कड़ी निगरानी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.