Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • लच्छीवाला रेंज में 155 बीघा वन भूमि से हटाया अतिक्रमण
  • देहरादून

लच्छीवाला रेंज में 155 बीघा वन भूमि से हटाया अतिक्रमण

RNS INDIA NEWS 29/08/2023
rns featured image new

ऋषिकेश। वन विभाग लगातार अतिक्रमण हटाने का अभियान चला रहा है। राजाजी नेशनल पार्क की लच्छीवाला रेंज में 155 बीघा वन भूमि से अभी तक अतिक्रमण हटाया जा चुका है। सोमवार को लच्छीवाला रेंज के जौली नवादा ब्लॉक आरक्षित वन क्षेत्र में लगभग 30 बीघा आरक्षित वन भूमि से अतिक्रमण हटाया गया। यहां वन भूमि पर वन गुर्जरों द्वारा झोपड़ी, गोशाला आदि बनाकर कब्जा कर रखा था। वन भूमि खाली करा अतिक्रमणकारियों को दोबारा अतिक्रमण न करने की सख्त हिदायत दी गई। दोबारा अतिक्रमण किए जाने पर वन अधिनियम के सख्त प्रावधानों में कार्रवाई की बात कही गई। लच्छीवाला रेंज के वन क्षेत्राधिकारी घनानंद उनियाल ने बताया कि उच्च न्यायालय के आदेश अनुसार वन भूमि से लगातार अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई जारी है। जौली नवादा ब्लॉक आरक्षित वन क्षेत्र में लगभग 30 बीघा आरक्षित वन भूमि खाली कराई गई है। पिछले सप्ताह लच्छीवाला रेंज के अंतर्गत सुसवा नदी के किनारे बनवाहा आरक्षित वन भूमि में खेती कर रहे अतिक्रमणकारियों से लगभग 125 बीघा आरक्षित वन भूमि को खाली कराया गया था। इसमें पौधरोपण का कार्य जल्द ही किया जाएगा। अभी तक लच्छीवाला रेंज अंतर्गत 155 बीघा वन भूमि अतिक्रमणकारियों से मुक्त कराई जा चुकी है। आगे भी अतिक्रमण को चिन्हित कर कार्रवाई की जाएगी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: गंगा आरती संचालन के लिए पांच राज्यों के 60 लोगों को दिया प्रशिक्षण
Next: सातूं-आठूं महोत्सव में दिखे लोक संस्कृति के रंग

Related Post

rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भगवान भोलेनाथ एवं महाबली हनुमान जी की प्रतिमाओं का किया अनावरण

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-14 at 20.56.27_11zon
  • देहरादून

बैरागीवाला हत्याकांड: आगजनी, पथराव के बाद गांव में भारी तनाव, चार आरोपी गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

देहरादून में युवक की हत्या के बाद तनाव, इंटरनेट सेवा बंद

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 15 जून
  • रोडवेज बस और बुलेट की भिड़ंत, महिला समेत तीन गंभीर घायल
  • सार्वजनिक स्थान पर हंगामा कर रहे दो लोगों को चौखुटिया पुलिस ने पकड़ा
  • जागेश्वर धाम में यातायात और श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर टैक्सी यूनियनों के साथ बैठक
  • महंगाई और स्मार्ट मीटर के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन
  • यूकेएसएसएससी परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न कराने को पुलिस रही अलर्ट, केंद्रों पर कड़ी निगरानी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.