Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • गंगा आरती संचालन के लिए पांच राज्यों के 60 लोगों को दिया प्रशिक्षण
  • देहरादून

गंगा आरती संचालन के लिए पांच राज्यों के 60 लोगों को दिया प्रशिक्षण

RNS INDIA NEWS 29/08/2023
rns featured image new

ऋषिकेश। परमार्थ निकेतन में तीन दिवसीय गंगा जागरूकता और आरती कार्यशाला में पांच राज्यों के 19 घाटों के 60 प्रशिक्षणार्थियों को गंगा आरती का प्रशिक्षण दिया गया। सोमवार को परमार्थ निकेतन, नमामि गंगे और अर्थ गंगा के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित तीन दिवसीय कार्यशाला के अंतिम दिन का शुभारंभ स्वामी चिदानंद ने किया। उन्होंने कहा कि कार्यशाला में पांच राज्यों उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल के 19 घाटों के 60 प्रतिभागियों को गंगा आरती संचालन का कौशल, आरती समारोह के माध्यम से गंगा की स्वच्छता, जैविक खेती, मिशन लाइफ के विषय में जानकारी, मंत्र उच्चारण, गंगा अभिषेक, पूजन पद्धति, हवन विधि, अर्थ से परमार्थ की यात्रा और स्वार्थ से परमार्थ की ओर बढ़ने के साथ, गंगा के आध्यात्मिक, सामाजिक और आर्थिक महत्व की जानकारी दी गई है। इस दौरान सभी ने गंगा संरक्षण, जल संरक्षण व पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। मौके पर नमामि गंगे उत्तराखंड के पूरण कापड़ी, सहायक नमामि गंग दुर्गाप्रसाद, आभा सरस्वती, गंगा नन्दिनी त्रिपाठी, वंदना शर्मा, अरूण सारस्वत, आचार्य संदीप शास्त्री, आचार्य दीपक शर्मा, कृष्ण कुमार, राकेश, रामचन्द्र शाह, ज्योति, रेशमी, रोहन, ऋषिकुमार राम, आयुष, अजय, जोनाथन, संदीप शर्मा, किशोर भट्ट, निलय आदि उपस्थित रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: होटल से ग्राहक का मोबाइल और बैग चोरी
Next: लच्छीवाला रेंज में 155 बीघा वन भूमि से हटाया अतिक्रमण

Related Post

rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भगवान भोलेनाथ एवं महाबली हनुमान जी की प्रतिमाओं का किया अनावरण

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-14 at 20.56.27_11zon
  • देहरादून

बैरागीवाला हत्याकांड: आगजनी, पथराव के बाद गांव में भारी तनाव, चार आरोपी गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

देहरादून में युवक की हत्या के बाद तनाव, इंटरनेट सेवा बंद

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 15 जून
  • रोडवेज बस और बुलेट की भिड़ंत, महिला समेत तीन गंभीर घायल
  • सार्वजनिक स्थान पर हंगामा कर रहे दो लोगों को चौखुटिया पुलिस ने पकड़ा
  • जागेश्वर धाम में यातायात और श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर टैक्सी यूनियनों के साथ बैठक
  • महंगाई और स्मार्ट मीटर के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन
  • यूकेएसएसएससी परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न कराने को पुलिस रही अलर्ट, केंद्रों पर कड़ी निगरानी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.