Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पिथौरागढ़
  • सातूं-आठूं महोत्सव में दिखे लोक संस्कृति के रंग
  • पिथौरागढ़

सातूं-आठूं महोत्सव में दिखे लोक संस्कृति के रंग

RNS INDIA NEWS 29/08/2023
rns featured image new

पिथौरागढ़। सीमांत में सातूं-आठू महोत्सव में लोक संस्कृति के विविध रंग दिखाई दिए। महिलाओं व पुरुषों ने जहां ठुलखेल, झोड़ा-चांचरी कर लोगों को अपनी संस्कृति से रूबरू कराया। वहीं स्कूली बच्चों ने लोक संस्कृति पर आधारित विभिन्न कार्यक्रम आयोजित कर रंग जमाया। देर शाम लोकगीतों की धूम मची रही।
सोमवार को नगर के रामलीला मैदान में श्रीरामलीला प्रबंधकारिणी की ओर से आयोजित महोत्सव का शुभारंभ मुख्य अतिथि विधायक विशन सिंह चुफाल ने किया। इस दौरान उन्होंने आयोजकों की सराहना करते हुए कि इस महोत्सव ने सातूं-आठूं को एक नई पहचान देने का काम किया है। सालों से इस महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। इससे बच्चों को अपनी संस्कृति को करीब से जानने का मौका मिल रहा है। बाद में महिलाओं ने खोल दे माता खोल भवानी धर्म किवाड़, ओ फुल चढूंलो पाति चढूंलो तेरा दरबार…जैसे लोकगीतों का गायन किया। लोक कलाकार माधवी देवी, नवीन चंद्र भट्ट औरा नारायण सोराड़ी ने अपनी प्रस्तुति से कार्यक्रम में चार चांद लगाए। हास्य कलाकार धरम सिंह ने भी लोगों को खूब गुदगुदाया। पूर्व सैनिक संगठन ने भी ठूलखेलो का आयोजन किया। संचालन कै. दीवान सिंह वल्दिया, जनार्दन उप्रेती व रेखा जोशी ने किया।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: लच्छीवाला रेंज में 155 बीघा वन भूमि से हटाया अतिक्रमण
Next: सभासद की शिकायत पर तुरन्त मौके पर पहुंचे विभागीय कर्मचारी

Related Post

rns featured image new
  • पिथौरागढ़

बेरीनाग में महिला सम्मेलन का आयोजन हुआ

RNS INDIA NEWS 24/05/2026 0
rns featured image new
  • पिथौरागढ़

वंचित राज्य आंदोलनकारियों की सूची जारी करने की मांग

RNS INDIA NEWS 17/05/2026 0
rns featured image new
  • पिथौरागढ़

नाबालिग की पहचान उजागर करने वालों पर वैधानिक कार्रवाई शुरू

RNS INDIA NEWS 08/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 15 जून
  • रोडवेज बस और बुलेट की भिड़ंत, महिला समेत तीन गंभीर घायल
  • सार्वजनिक स्थान पर हंगामा कर रहे दो लोगों को चौखुटिया पुलिस ने पकड़ा
  • जागेश्वर धाम में यातायात और श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर टैक्सी यूनियनों के साथ बैठक
  • महंगाई और स्मार्ट मीटर के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन
  • यूकेएसएसएससी परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न कराने को पुलिस रही अलर्ट, केंद्रों पर कड़ी निगरानी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.