Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • आप प्रदेश उपाध्यक्ष अमित जोशी ने लचर स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर किया बेस चिकित्सालय और मेडिकल कॉलेज का लिया जायजा
  • अल्मोड़ा

आप प्रदेश उपाध्यक्ष अमित जोशी ने लचर स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर किया बेस चिकित्सालय और मेडिकल कॉलेज का लिया जायजा

RNS INDIA NEWS 28/12/2021
rns featured image new

अल्मोड़ा। आज 28 दिसंबर को आम आदमी पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष अमित जोशी द्वारा अल्मोड़ा के मेडिकल कॉलेज एवं बेस चिकित्सालय का औचक निरीक्षण किया गया। अमित जोशी ने कहा की विगत कई दिनों से अल्मोड़ा की बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर अल्मोड़ावासियों द्वारा लगातार शिकायत की जा रही थी जिसे लेकर आज आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं और आम जनता के साथ अमित जोशी ने बेस चिकित्सालय पहुंच कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया एवम तमाम मरीजों से वार्ता के बाद ये पाया की बेस चिकित्सालय और मेडिकल कॉलेज में ना तो डायलिसिस की व्यवस्था है ना हृदय रोग विशेषज्ञ मौजूद हैं ना वेंटीलेटर काम कर रहे हैं और ना स्टाफ मौजूद है एवम दवाईयां भी बाहर से लिखी जा रही हैं। कई बार सीएमएस एवं मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य से वार्ता के निवेदन के उपरांत जब वो वार्ता के लिए नहीं आए तो अंततः अमित जोशी अपने कार्यकर्ताओं के साथ अस्पताल परिसर में धरने पर बैठ गए। तत्पश्चात सीएमओ अल्मोड़ा के दखल के उपरांत जब मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य एवं सीएमएस वार्ता के लिए आए तो उन्होंने उक्त सभी कमियों को स्वीकार करते हुए कहा की 2 दिन में डायलिसिस की सुविधा शुरू कर दी जायेगी, 1 सप्ताह में वेंटीलेटर चालू कर दिए जायेंगे एवं दवाओं का टेंडर कर 1 माह के भीतर दवाओं की व्यवस्था शुरू कर दी जायेगी।
अमित जोशी ने प्राचार्य और सीएमएस को चेतावनी देते हुए कहा की स्वास्थ्य व्यवस्थाओं की बदहाली की वजह से अल्मोड़ा की जनता में भीषण आक्रोश है एवम निश्चित समय में सुविधाएं बहाल नहीं की गई तो उन्हें स्वास्थ्य व्यवस्थाओं के खिलाफ एक उग्र आंदोलन को बाध्य होना पड़ेगा। वहीं जिला उपाध्यक्ष आप आनंद सिंह बिष्ट ने मेडिकल कॉलेज और बेस चिकित्सालय की दुर्दशा के लिए वर्तमान बीजेपी सरकार व पूर्व की कांग्रेस सरकार को जिम्मेदार ठहराते हुए कहा कि आज एक ओर जनप्रतिनिधि मेडिकल कॉलेज के नाम पर अपनी पीठ थपथपा रहे हैं वही मरीजों को मूलभूत समस्याओं के लिए दर दर भटकना पड़ रहा है ये इन सभी जनप्रतिनिधियों के लिए दुर्भाग्य की बात है।

इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष आनंद सिंह बिष्ट, अखिलेश टम्टा, अरुणोदय तिवारी, रोहित सिंह, मीरा जीना, मीना भंडारी, राधा आर्या, दानिश कुरेशी, योगेन्द्र अधिकारी, मनोज गुप्ता, नेहा, पूनम, गीता, संदीप, ललिता, दिनेश कुमार, सागर, हिमांशु, मोहित आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: अल्मोड़ा: मारपीट करने के आरोप में हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, हिस्ट्रीशीटर के खिलाफ 27 अभियोग हैं पंजीकृत
Next: अल्मोड़ा पुलिस ने घर से चोरी के मामले में एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

यूकेएसएसएससी परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा, निष्पक्ष संचालन के दिए निर्देश

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-11 at 18.44.25_11zon
  • अल्मोड़ा

बारिश से प्रभावित परिवारों की मदद को आगे आया रेड क्रॉस, राजपुर में दो भवनों की छतों पर डाली तिरपाल

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-11 at 19.22.53
  • अल्मोड़ा

संपर्क से सम्मान अभियान के तहत घर-घर पहुंचे केंद्रीय मंत्री अजय टम्टा

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 12 जून
  • नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप
  • युवती को ब्लैकमेल कर धमकी देने के आरोपी पर केस
  • जनता के विश्वास की जीत है नरेंद्रनगर का जनादेश, 50 सीटों के साथ लौटेगी भाजपा: सुबोध उनियाल
  • हिंदुत्व की रक्षा के लिए तीन बच्चे पैदा करें: तोगड़िया
  • यूकेएसएसएससी परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा, निष्पक्ष संचालन के दिए निर्देश
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.