Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • लापता युवक का मिला शव, हत्या का शक
  • हरिद्वार

लापता युवक का मिला शव, हत्या का शक

RNS INDIA NEWS 14/04/2024
dead body

रुड़की(आरएनएस)। 20 दिन से लापता खड़ंजा के 40 वर्षीय युवक का शव सड़क किनारे पड़ा मिला। परिजनों ने गांव के लोगों पर हत्या का आरोप लगाकर हंगामा किया, और काफी देर तक पुलिस को शव नहीं उठाने दिया। बाद में पुलिस ने कार्रवाई का भरोसा देकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। खड़ंजा कुतुबपुर के नसीम पुत्र जमीन ने बताया कि उनकी गांव के एक परिवार से रंजिश है। इसी 20 मार्च की शाम उस परिवार का युवक उनके घर पहुंचा और उसके भाई शफीक (40) को कहीं चलने की बात कह कर उसी की साइकिल पर अपने साथ ले गया था। इसके बाद से शफीक लापता था। रात में परिजन कई बार शफीक के बारे में पूछने उसके घर गए, लेकिन वह भी घर पर नहीं मिला। परेशान होकर उन्होंने लक्सर पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने आरोपी के घर कई बार दबिश दी, लेकिन वह तभी से फरार चल रहा है। बीच में पुलिस ने आरोपी के भाई को हिरासत में लेकर पूछताछ भी की, पर शफीक का कुछ पता नहीं चला। शनिवार शाम को शफीक का शव गांव के पास लक्सर रायसी हाईवे के किनारे घासफूस से ढका मिला। इसकी सूचना पर पुलिस व काफी लोग मौके पर इकट्ठा हो गए। इस दौरान परिजनों ने विरोधी परिवार पर शफीक की हत्या करने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया, जिसके चलते पुलिस शव कब्जे में नहीं ले सकी। बाद में पुलिस ने दोषियों को जेल भेजकर सजा दिलाने का भरोसा देकर परिजनों को शांत किया। इसके बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। एसएसआई मनोज गैरोला ने बताया कि मामले की जांच पड़ताल कराई जा रही है। परिजन तहरीर देंगे, तो मुकदमा लिखकर कार्रवाई की जाएगी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: घटिया टाइल्स लगाने को लेकर दुकानदारों का प्रदर्शन
Next: युवक से चोरी की चार बाइकें बरामद

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

रात में अतिक्रमण हटाओ अभियान से भड़के लघु व्यापारी, नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

कुंभ और कांवड़ से पहले एनएचएआई को अल्टीमेटम

RNS INDIA NEWS 25/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

टीबड़ी क्षेत्र में रेलवे की दस बीघा जमीन कब्जा मुक्त कराई

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 28 जून
  • एटीएम कार्ड बदल एक लाख 45 हजार साफ
  • निहंग विवाद, यूकेडी नेता आशीष नेगी के खिलाफ मुकदमा दर्ज, बयान से मचा बवाल, समर्थन में उतरे कई लोग
  • राष्ट्रीय दृष्टिहीन संघ ने मनाया हेलेन केलर का 147वां जन्मदिवस
  • गत्ता गोदाम में लगी आग, दमकल वाहनों ने पाया काबू
  • मानकों के अनुरूप व्यवस्था न मिलने पर कोचिंग संचालकों को नोटिस
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.