Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • क्वारब पर मार्ग रहा बंद, रविवार शाम को वाहनों हेतु खुला
  • अल्मोड़ा

क्वारब पर मार्ग रहा बंद, रविवार शाम को वाहनों हेतु खुला

RNS INDIA NEWS 01/06/2025
rns featured image new

अल्मोड़ा। अल्मोड़ा-हल्द्वानी नेशनल हाईवे पर क़्वारब लैंडस्लाइड जोन के पास शनिवार देर शाम सड़क का एक हिस्सा अचानक धंस गया। हादसा पुल से करीब 50 मीटर पहले खड्ड की ओर हुआ, जिससे सड़क की चौड़ाई काफी कम हो गई और यातायात के लिए खतरा उत्पन्न हो गया। रात करीब 9 बजे पुलिस ने स्थिति की गंभीरता को देखते हुए इस मार्ग पर ट्रैफिक बंद कर दिया। कर्बला और लोधिया बैरियर पर छोटे-बड़े सभी वाहनों को रोकना शुरू कर दिया गया। हालांकि देर रात राष्ट्रीय राजमार्ग विभाग ने क्षतिग्रस्त स्थान पर मशीनों की मदद से कटिंग कर मार्ग को चौड़ा करने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिल सकी। रविवार सुबह विभागीय अधिकारियों ने बताया कि मौके पर पुलिस कर्मियों की अनुपस्थिति के चलते कुछ वाहन चालकों ने जोखिम उठाते हुए क्षतिग्रस्त हिस्से से वाहन निकाल लिए। रविवार को पूरे दिन सड़क के चौड़ीकरण का कार्य जारी रहा और ट्रैफिक पूरी तरह से रोका गया। वाहनों को वाहनों को वैकल्पिक मार्ग वाया रानीखेत भेजा गया। सायं करीब साढ़े पांच बजे मार्ग छोटे और बड़े वाहनों हेतु खोला जा सका। रविवार को अवकाश होने के कारण हाईवे पर जाम भी लगा रहा। शनिवार देर शाम जब एनएच अधिकारियों को सड़क धंसने की सूचना मिली तो उन्होंने पुलिस को अवगत कराया, जिसके बाद यातायात रोका गया। हालांकि, न तो जिला प्रशासन और न ही अल्मोड़ा पुलिस की ओर से इस संबंध में कोई सार्वजनिक सूचना जारी की गई। इस वजह से हाईवे पर कई वाहन फंसे रहे और यात्रियों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ा। वाहन चालकों और यात्रियों ने प्रशासन की इस चुप्पी पर नाराजगी जताई है। हालाँकि रविवार शाम सड़क खुलने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: फिट इंडिया साइक्लिंग अभियान के तहत अल्मोड़ा में निकली सद्भावना रैली
Next: निजी स्कूलों की मनमानी पर देहरादून प्रशासन का बड़ा एक्शन, प्रेसिडेंसी इंटरनेशनल स्कूल पर ₹5.72 लाख का जुर्माना

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

कमला नेहरू पुरस्कार समारोह में 170 मेधावी विद्यार्थियों की माताएं सम्मानित

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

दोसाद नदी संरक्षण परियोजना के कार्यों का नाबार्ड ने किया मूल्यांकन

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

सोमेश्वर के दो बूथों पर गणना प्रपत्रों का डिजिटाइजेशन पूरा

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 17 जून
  • सहसपुर में स्वारना नदी के किनारे फेंका जा रहा कूड़ा
  • कमला नेहरू पुरस्कार समारोह में 170 मेधावी विद्यार्थियों की माताएं सम्मानित
  • इकबालपुर रेलवे फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत
  • सांसद नरेश बसंल ने सुनी व्यापारियों और क्षेत्रवासियों की समस्याएं
  • महिला इंजीनियर की मौत मामले में जांच की मांग उठी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.