Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • क्वारब में मलबा हटने के बाद हल्के वाहनों के लिए खोला गया मार्ग
  • अल्मोड़ा

क्वारब में मलबा हटने के बाद हल्के वाहनों के लिए खोला गया मार्ग

RNS INDIA NEWS 06/08/2025
rns featured image new

अल्मोड़ा। अल्मोड़ा-हल्द्वानी राष्ट्रीय राजमार्ग पर क्वारब डेंजर जोन पर मार्ग छोटे वाहनों हेतु चालू कर दिया गया है। मंगलवार रात भारी बारिश के बाद हुए भूस्खलन के चलते यह मार्ग पूरी तरह बाधित हो गया था, लेकिन प्रशासन और एनएच विभाग की तत्परता से बुधवार शाम 4:30 बजे मार्ग को छोटे वाहनों के लिए खोल दिया गया। हालांकि अब भी खतरा पूरी तरह टला नहीं है। सड़क की गंभीर स्थिति को देखते हुए भारी वाहनों के आवागमन पर फिलहाल रोक जारी रखी गई है। जिम्मेदार अधिकारियों ने यात्रियों से अत्यधिक सावधानी बरतने की अपील की है। मंगलवार रात हुई मूसलधार बारिश ने इस संवेदनशील क्षेत्र की चुनौतियों को और बढ़ा दिया। मार्ग का एक हिस्सा भूस्खलन के कारण क्षतिग्रस्त हो गया, जिससे यातायात पूरी तरह थम गया था। प्रशासन और राष्ट्रीय राजमार्ग विभाग की टीम ने जेसीबी व अन्य मशीनों की मदद से मलबा हटाकर मार्ग को आंशिक रूप से सुचारु किया। एनएच रानीखेत के सहायक अभियंता गिरीश चंद्र पांडे ने बताया कि भारी मशक्कत के बाद मार्ग को हल्के वाहनों के लिए खोल दिया गया है, लेकिन यह अभी भी पूरी तरह सुरक्षित नहीं है। उन्होंने जनता से अपील की कि वे आवश्यकता होने पर ही इस मार्ग का उपयोग करें और भारी वाहन चालक वैकल्पिक मार्ग अपनाएं। मौके पर मौजूद अवर अभियंता जगदीश पपनै ने भी हालात पर निगरानी बनाए रखने की पुष्टि की है। फिलहाल, प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए तैयार है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: ‘सीड राखी’ कार्यक्रम की अल्मोड़ा से हुई शुरुआत, जिलाधिकारी ने किया बीजारोपण
Next: नोएडा : फर्जी कॉल सेंटर से ठगी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, महिला समेत 11 गिरफ्तार, संचालक पति-पत्नी फरार

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

विश्व पर्यावरण दिवस पर चलेगा ‘स्वच्छ गांव, सुरक्षित जलवायु’ अभियान

RNS INDIA NEWS 03/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

15 जून तक चलेगा जल उत्सव पखवाड़ा, ग्राम स्तर पर होंगे जल संरक्षण कार्यक्रम

RNS INDIA NEWS 03/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

विद्यालयों में योग शिविरों के माध्यम से बच्चों को स्वास्थ्य के प्रति किया जा रहा जागरूक

RNS INDIA NEWS 03/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 04 जून
  • टहलने निकले अधेड़ की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत
  • विश्व पर्यावरण दिवस पर चलेगा ‘स्वच्छ गांव, सुरक्षित जलवायु’ अभियान
  • छात्रसंघ पदाधिकारियों ने यूजेवीएनएल के ईई पर लगाया अभद्रता का आरोप
  • 15 जून तक चलेगा जल उत्सव पखवाड़ा, ग्राम स्तर पर होंगे जल संरक्षण कार्यक्रम
  • विद्यालयों में योग शिविरों के माध्यम से बच्चों को स्वास्थ्य के प्रति किया जा रहा जागरूक
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.