Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • कुंभ में सफाई कर्मचारी भर्ती घोटाले की एसआईटी से जांच कराने की मांग को लेकर आप ने किया सिटी मजिस्ट्रेट कार्यालय पर दर्शन
  • हरिद्वार

कुंभ में सफाई कर्मचारी भर्ती घोटाले की एसआईटी से जांच कराने की मांग को लेकर आप ने किया सिटी मजिस्ट्रेट कार्यालय पर दर्शन

RNS INDIA NEWS 07/04/2022
rns featured image new

हरिद्वार।  आम आदमी पार्टी ने कुंभ के दौरान सफाई कर्मचारियों के भुगतान के नाम पर हुए घोटाले की एसआईटी से जांच कराने की मांग को लेकर सिटी मजिस्ट्रेट कार्यालय पर विरोध प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा और पालिकाध्यक्ष के इस्तीफे की मांग की। इस अवसर पर पार्टी की महिला मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष हेमा भण्डारी ने कहा कि कुंभ करोड़ो श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र है। परंतु कुंभ मेले के दौरान सरकारी धन की जमकर लूट की गई। चाहे वह कुंभ कोरोना टेस्टिंग घोटाला हो या फिर कृत्रिम घास घोटाला या फिर चौराहों के शौन्दर्यकरण के नाम पर घोटाला हो। अब शिवालिकनगर  नगर पालिका में कुंभ के दौरान फर्जी सफाई कर्मचारियों की नियुक्तियां दिखाकर भुगतान प्राप्त करने का मामला सामना आया है। जिसमें बड़े पैमाने में भ्रष्टाचार हुआ है। जिसकी जांच चल रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि इसमें पालिकाध्यक्ष से लेकर पालिका अधिकारी व अहमदाबाद की कंपनी संलिप्त है। जो जांच में सहयोग नही कर रही है। उन्होंने कहा कि पूरे मामले की जांच एसआईटी द्वारा होनी चाहिए। जिससे दोषियों को सजा मिल सके। जिला मीडिया सहप्रभारी अनिल सती ने कहा कि एक तरफ जनता महंगाई से त्रस्त है। वहीं अधिकारी सरकारी धन की बंदरबाट में लगे हैं। उन्होंने कहा कि कुंभ मेले के दौरान शिवालिकनगर नगर पालिका और अहमदाबाद की कंपनी के मध्य अनुबंध के अनुसार सफाई कर्मचारियों की नियुक्ति की गई थी। जिसमें भारी मात्रा में फर्जी नियुक्ति दिखाकर उनका भुगतान भी प्राप्त कर लिया गया। जिसका दस्तावेज में मिलान नही हो पाया। संबंधित अधिकारी नगर पालिका और अहमदाबाद की कंपनी जांच में सहयोग नही कर रहे हैं। जिसके कारण जांच अधर में लटकी हुई है। प्रदेश के युवा मुख्यमंत्री जीरो टॉलरेंस की बात करते हुए अधिकारियों को कड़े संदेश दे रहे हैं। विरोध प्रदर्शन व ज्ञापन देने वालो में हेमा भण्डारी, अनिल सती, तनुज शर्मा,  अकरम कांच वाले, किरण कुमार दुबे, पवन कुमार, संजू नारंग, राकेश लोहट, अशोक कुमार, खालिद हसन, मयंक गुप्ता, दिनेश कुमार, दयाराम, नेम कुमार, अशोक कुमार, शिवकुमार, गेंदा सिंह, गीता देवी, मोहम्मद असलम, सुजीत आदि शामिल रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: गंगा स्नान को हरिद्वार आए दिल्ली के यात्री ने गंवाया पैर
Next: परिजनों ने पुलिस से लगायी लापता फुरकान को तलाश करने की गुहार

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

पथरी में हत्या के गवाह के पिता को पिस्टल दिखाकर धमकाया, मुकदमा दर्ज

RNS INDIA NEWS 14/07/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

हरिद्वार में मतदाता सूची का प्रारूप प्रकाशित, विशेष गहन पुनरीक्षण शुरू

RNS INDIA NEWS 14/07/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

यात्री बनकर जांच करने पहुंचे अधिकारी, आठ किमी के 200 किराया वसूलने पर ई-रिक्शा सीज़

RNS INDIA NEWS 13/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 16 जुलाई
  • सफाई कर्मचारियों के आमरण अनशन को पार्षदों का समर्थन
  • नाबार्ड के 45वें स्थापना दिवस पर गौ-सदन में हुआ पौधरोपण
  • एसएसजे विश्वविद्यालय में ‘वीरांगना फेस्ट’ का आयोजन, एनसीसी कैडेट्स को मिली नई रैंक
  • हरेला पर्व के पूर्व दिवस पर बल्ढौटी वन क्षेत्र में हुआ पौधारोपण
  • काशीपुर से लापता युवती 10 दिन बाद अजमेर से सकुशल बरामद
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.