Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • कुंभ फर्जी कोरोना जाँच: दोषियों के खिलाफ होगी सख्त कारवाई : सीएम
  • देहरादून

कुंभ फर्जी कोरोना जाँच: दोषियों के खिलाफ होगी सख्त कारवाई : सीएम

RNS INDIA NEWS 19/06/2021
rns featured image new

देहरादून। मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने कहा कि हरिद्वार कुंभ के दौरान कोरोना एंटीजन व आरटीपीसीआर जांच में फर्जीवाड़े की एसआईटी से जांच का फैसला लिया गया। जांच में जो भी दोषी पाया जाएगा, उनके खिलाफ सख्त से सख्त कारवाई की जाएगी। उधर, पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने एसआईटी जांच के फैसला का स्वागत किया। शनिवार को भाजपा मुख्यालय में मीडिया के सवाल के जवाब में मुख्यमंत्री तीरथ रावत ने कहा कि इस मामले की पहले सामान्य जांच शुरू कराई गई थी। फर्जीवाड़ा की गंभीरता को समझते हुए अब एसआईटी को इसे सौंपा गया है, जो भी दोषी पाया जाएगा, उन्हें किसी भी सूरत में बक्शा नहीं जाएगा। कहा कि पवित्र कुंभ मेले में इस तरह की मंशा रखने वाले चिन्हित किए जाएंगे। उधर, पूर्व सीएम त्रिवेंद्र रावत भी जब भाजपा प्रांतीय कार्यसमिति की बैठक में हिस्सा लेने पहुंचे तो मीडिया के सवाल पर उन्होंने कहा कि वे भी एसआईटी जांच की मांग कर रहे थे। अब सरकार ने एसआईटी जांच का निर्णय लिया तो यह बहुत अच्छी बात है।

तीरथ-त्रिवेंद्र आए थे आमने-सामने: हरिद्वार महाकुंभ कोरोना जांच फर्जीवाड़े में सीएम तीरथ रावत और पूर्व सीएम त्रिवेंद्र रावत आमने -सामने आ गए थे। सीएम तीरथ ने पहले कहा था कि संबंधित फर्म को उनके समय टेंडर नहीं दिया गया था। उनसे पहले कार्यकाल में ये सब हुआ। तो इसके बाद पूर्व सीएम त्रिवेंद्र ने इसे आर्थिक और लोगों के जीवन से खिलवाड़ बता गंभीर अपराध मानते हुए कहा कि जिस भी कालखंड में यह फर्जीवाड़ा हुआ था, उसकी उच्चस्तरीय या न्यायिक जांच होनी चाहिए। पार्टी के मौजूदा व पूर्व सीएम के अलग-अलग बयानों के बाद भाजपा को बैकफुट पर आना पड़ा था।

अफसर भी आएंगे जांच के दायरे में : जिन अफसरों ने फर्म को कोरोना जांच का टेंडर दिया है, वे भी जांच के दायरे में आएंगे। सरकार ने इस तरह के संकेत दिए हैं। सूत्रों के अनुसार मेला प्रशासन के वे अफसर जो सीधे-सीधे इसकी मानिटरिंग कर रहे थे, फिलहाल उनकी प्राइम पोस्टिंग में रूकावट आ सकती है। हरिद्वार कुंभ के उप मेलाधिकारी रहे व आईएएस अंशुल सिंह को बाध्या प्रतीक्षा सूची में डालकर सरकार यह संकेत दे चुकी है। आईएएस अंशुल की पहले यूएसनगर के डिप्टी कलेक्टर के पद पर पोस्टिंग कर दी गई थी, जिसे सरकार ने शुक्रवार को ही निरस्त कर दिया।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: कार दुर्घटनाग्रस्त: चार युवक घायल
Next: 1 जुलाई से आबकारी महकमे को आनलाइन करने की तैयारी

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

जौनसार के कल सिंह बिष्ट बने भारत सरकार में प्रधान महानिदेशक

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और सीएम पुष्कर सिंह धामी ने स्व. जसपाल राणा को दी श्रद्धांजलि

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखंड के सभी थानों को बम से उड़ाने की धमकी, हरियाणा के युवक पर केस

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 25 जून
  • स्याना चट्टी में निर्माणाधीन बैली ब्रिज की गुणवत्ता पर उठाए सवाल
  • बढ़े बिजली बिलों पर भड़के चौड़ा के ग्रामीण
  • वित्तीय अनुशासन के लिए डीडीओ व वित्त अधिकारियों की कार्यशाला आयोजित
  • समूह ‘ग’ परीक्षाओं की तैयारी के लिए निःशुल्क कोचिंग शुरू
  • अल्मोड़ा में मानसून पूर्व तैयारियों की समीक्षा, प्रभारी सचिव ने रिस्पांस टाइम घटाने पर दिया जोर
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.