Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • 1 जुलाई से आबकारी महकमे को आनलाइन करने की तैयारी
  • देहरादून

1 जुलाई से आबकारी महकमे को आनलाइन करने की तैयारी

RNS INDIA NEWS 19/06/2021
rns featured image new

देहरादून। आबकारी विभाग अब किसी भी तरह की हेराफेरी रोकने के लिए सारी व्यवस्था आनलाइन करने जा रहा है। इसमें दुकानों के आवेदन से लेकर शराब की सप्लाई तक सारी व्यवस्था आनलाइन की जाएंगी। इसके लिए तकरीबन सभी तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। एक जुलाई से इस व्यवस्था को आनलाइन करने की तैयारी है। प्रदेश में आबकारी सबसे अधिक राजस्व देने वाले विभागों में शामिल है। विभाग का इस वर्ष का राजस्व लक्ष्य 3500 करोड़ रुपये का है। विभाग के सीधे राजस्व से जुड़े होने के कारण इसकी कार्यप्रणाली को लेकर समय-समय पर सवाल भी उठते रहे हैं। चाहे वह मामला दुकानों के लाइसेंस का हो अथवा बार के लाइसेंस का। इसके अलावा शराब की सप्लाई को लेकर भी गड़बड़ी की आशंका जताई जाती रही है। इसे देखते हुए लंबे समय से विभाग की सारी व्यवस्था पारदर्शी बनाने के लिए सभी कार्य आनलाइन करने की तैयारी चल रही है। इसके लिए कैबिनेट से मंजूरी भी मिल चुकी है। लंबी कसरत के बाद विभाग ने आनलाइन व्यवस्था के लिए एनआइसी के सहयोग से एक साफ्टवेयर भी तैयार किया गया। इस साफ्टवेयर के जरिये दुकानों व बार के आवंटन के आवेदन आनलाइन आमंत्रित किए जा रहे हैं। इसके साथ ही शराब की सप्लाई करने वाले वाहनों पर भी ट्रेक एंड ट्रेस प्रणाली लागू करने की व्यवस्था भी साफ्टवेयर में की गई है। इसके लिए शराब की आपूर्ति में लगे वाहनों में जीपीएस लगाया जा रहा है। इससे वाहनों की गोदाम से लेकर दुकानों तक किए जा रहे सप्लाई के काम पर सीधे विभाग की नजर रहेगी। इसके साथ ही शराब की दुकानों से बिक्री पर भी आनलाइन नजर रखने की तैयारी है। आयुक्त आबकारी सुशील कुमार का कहना है कि साफ्टवेयर बनाने का काम तकरीबन पूरा हो चुका है। विभाग एक जुलाई से सारी व्यवस्था को आनलाइन करने के लिए पूरी तरह तैयार है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: कुंभ फर्जी कोरोना जाँच: दोषियों के खिलाफ होगी सख्त कारवाई : सीएम
Next: राज्य में दिसंबर तक हजारों युवाओं को मिलेगा रोजगार : सीएम

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

जौनसार के कल सिंह बिष्ट बने भारत सरकार में प्रधान महानिदेशक

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और सीएम पुष्कर सिंह धामी ने स्व. जसपाल राणा को दी श्रद्धांजलि

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखंड के सभी थानों को बम से उड़ाने की धमकी, हरियाणा के युवक पर केस

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 25 जून
  • स्याना चट्टी में निर्माणाधीन बैली ब्रिज की गुणवत्ता पर उठाए सवाल
  • बढ़े बिजली बिलों पर भड़के चौड़ा के ग्रामीण
  • वित्तीय अनुशासन के लिए डीडीओ व वित्त अधिकारियों की कार्यशाला आयोजित
  • समूह ‘ग’ परीक्षाओं की तैयारी के लिए निःशुल्क कोचिंग शुरू
  • अल्मोड़ा में मानसून पूर्व तैयारियों की समीक्षा, प्रभारी सचिव ने रिस्पांस टाइम घटाने पर दिया जोर
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.