Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल
  • ईको टाउन में प्लॉटों की बिक्री पर रोक, कमिश्नर ने दिए आदेश
  • नैनीताल

ईको टाउन में प्लॉटों की बिक्री पर रोक, कमिश्नर ने दिए आदेश

RNS INDIA NEWS 16/06/2023
rns featured image new

हल्द्वानी। कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने जन सुनवाई के दौरान मिली शिकायतों को देखते हुए ईको टाउन क्षेत्र का निरीक्षण किया। उन्हें कॉलोनी में तमाम अनियमितताएं मिलीं। इसके बाद कार्रवाई करते हुए कॉलोनी में प्लाटों की बिक्री पर रोक लगाने के आदेश जारी कर दिए। मामले में संयुक्त सचिव जिला विकास प्राधिकरण ऋचा सिंह को जांच कर रिपोर्ट देने के निर्देश दिए गए हैं। कमिश्नर दीपक रावत ने बताया कि जन सुनवाई के दौरान उन्हें ईको टाउन क्षेत्र में पाल कोलोनाइजर द्वारा बनाई जी रही कॉलोनी के निर्माण में तमाम अनियमितता बरतने की शिकायत मिली थी। कॉलोनी में मानकों के विरुद्ध भूखंडों की प्लाटिंग की जा रही है। शुक्रवार की शाम को कमिश्नर ने ईको टाउन फेस-1, 2 व फेस-3 का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण दौरान पाया कि तीन कॉलोनियों में लोगों को उचित सुविधाएं नहीं दी गई हैं। कॉलोनियों में ग्रीन स्पेस नहीं दिया गया है। साथ ही सड़क, नालों व ड्रेनेज सिस्टम का कोई प्रबंध नहीं है। कॉलोनी में एसटीपी तक का निर्माण नहीं किया गया है। आयुक्त ने कॉलोनी में पाई गई अनियमितता को गंभीरता से लेते हुए नगर आयुक्त के साथ ही विभागीय अधिकारियों को कॉलोनी में प्लाटों की ब्रिकी पर तत्काल रोक लगाने के आदेश जारी कर दिए। इस दौरान नगर आयुक्त पंकज उपाध्याय, सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह, उपजिलाधिकारी मनीष कुमार सिंह, तहसीलदार संजय कुमार के साथ ही राजस्व निरीक्षक व प्राधिकरण कर्मचारी व अधिकारी मौजूद रहे।

कॉलोनी में नहीं पाई गई सुविधाएं
कमिश्नर ने बताया कि ईको टाइन में मानचित्र के अनुसार पार्क, सड़क, सड़क के दोनों ओर नालियां व ड्रेनेज सिस्टम स्थलीय निरीक्षण में नहीं मिला। कालोनाइजर को तत्काल नोटिस जारी करने के साथ ही कॉलोनी में प्लाटों की ब्रिकी पर रोक लगा दी है। कहा कि कॉलोनी में आम लोगों को जो सुविधाए दी जानी थी वह नहीं दी गई। ईको टाइन के अंदर बहुतायत में बहुमंजिला फ्लैट बनाकर बेचे जा रहे हैं, जो नियम के विरुद्व है। आयुक्त ने मौके पर सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह को ईको टाउन के अन्दर बन रहे बहुमंजिला फ्लैट का मानचित्र की जांच कर आख्या प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: सेना मेडल विजेता लांस नायक राजेश कुमार ने विद्यार्थियों को भारतीय सेना से जुड़ने की प्रेरणा दी
Next: बीडीसी बैठक से गैरहाजिरी पर एनएच के ईई का वेतन रोकने के निर्देश

Related Post

rns featured image new
  • नैनीताल

भिड़ंत के बाद खाई में गिरी टैक्सी और बुलेट, एक घायल

RNS INDIA NEWS 12/07/2026 0
rns featured image new
  • नैनीताल

रामगाड़ के पास भू-धंसाव से नदी में समाया अल्मोड़ा हाईवे का एक हिस्सा

RNS INDIA NEWS 12/07/2026 0
rns featured image new
  • नैनीताल

रामनगर, नैनीताल और हल्द्वानी के चार अपराधी छह माह के लिए जिलाबदर

RNS INDIA NEWS 11/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 13 जुलाई
  • इलेक्ट्रिक बस सेवा ठप होने से यात्रियों को उठानी पड़ी भारी परेशानी
  • श्रीदेव सुमन विवि को जल्द नए कुलपति मिलने की उम्मीद
  • केदारनाथ रोपवे से रोजगार छिनने का डर, 19 को महापंचायत
  • आर्थिक तंगी का हवाला देकर बेच रहा था नशीले इंजेक्शन, पुलिस अब पूरे नेटवर्क की तलाश में जुटी
  • पति से विवाद में महिला ने गंगनहर में लगाई छलांग
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.