Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल
  • बीडीसी बैठक से गैरहाजिरी पर एनएच के ईई का वेतन रोकने के निर्देश
  • नैनीताल

बीडीसी बैठक से गैरहाजिरी पर एनएच के ईई का वेतन रोकने के निर्देश

RNS INDIA NEWS 16/06/2023
rns featured image new

हल्द्वानी। ग्राम प्रधानों ने बीडीसी की बैठक में क्षेत्र की समस्याओं को रखा। क्षेत्र में क्षतिग्रस्त सड़कों पर डामरीकरण न करने, नया ट्रांसफार्मर न लगाने और पेयजल की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया गया। राजकीस प्राथमिक विद्यालय बूढ़ा धुरा में 26 बच्चों पर एक शिक्षक होने का मुद्दा उठाया गया। वहीं बैठक में एनएच के अफसरों के नहीं पहुंचने पर सीडीओ डॉ. संदीप तिवारी ने ईई का एक दिन का वेतन रोकने के निर्देश दिए। ब्लॉक कार्यालय भीमताल में शुक्रवार को बीडीसी बैठक हुई। ब्लॉक प्रमुख डॉ. हरीश बिष्ट की अध्यक्षता में हुई बीडीसी बैठक में हैडिया गांव की प्रधान कमला आर्य क्षेत्र में दीवारें जर्जर होने की बात रखी। क्षेत्र पंचायत सदस्य चक बहेड़ी चंद्रकला ने का घोड़ाखाल से धुलई मार्ग लंबे समय से क्षतिग्रस्त होने की बात कही। कहा कई बैठकों में मार्ग पर डामरीकरण की मांग की, लेकिन विभाग द्वारा कुछ कार्य नहीं किया गया। गेठिया के प्रधान अमित ने जल संस्थान के पानी के कनेक्शन देने की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाया और कहा विभाग बाहरी लोगों को बिना किसी एनओसी के कनेक्शन दिए जा रहा है, लेकिन ग्रामीणों को एनओसी के नाम से परेशान किया जा रहा है। बानना की ग्राम प्रधान कमलेश आर्य व कलावती ने पानी की समस्या उठाई। प्रधान राधा कुल्याल, लता पलड़िया ने प्राथमिक विद्यालयों में शिक्षकों की नियुक्ति की मांग की। बताया प्राथमिक विद्यालय बूढ़ा धूरा में 26 बच्चे हैं और केवल एक शिक्षिका है। जिससे बच्चों की पढ़ाई में काफी असर पड़ रहा है। वहीं एक स्कूल में शिक्षकों के आपस में भिड़ने की बात सामने आई। ब्लॉक प्रमुख ने जिला शिक्षा अधिकारी प्रारंभिक नागेंद्र बर्थवाल को शिक्षकों की तैनाती और जांच करने को कहा। बैठक में उद्यान विभाग द्वारा पॉलीहाउस की गलत सूचना देने पर ब्लॉक प्रमुख ने फटकार लगाते हुए सभी क्षतिग्रस्त पॉलीहाउस जो को जल्द ठीक करने को निर्देशित किया। बैठक में सीडीओ डॉ. संदीप तिवारी, हिमांशु पांडे, दीपांकर घिल्डियाल, विकेश यादव, सुरेश बैनी, लता पलड़िया, गोपाल कृष्ण भट्ट आदि लोग मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: ईको टाउन में प्लॉटों की बिक्री पर रोक, कमिश्नर ने दिए आदेश
Next: केदारनाथ हेली सेवा के नाम पर महाराष्ट्र के श्रद्धालुओं से 1.80 लाख हड़पे

Related Post

rns featured image new
  • नैनीताल

भिड़ंत के बाद खाई में गिरी टैक्सी और बुलेट, एक घायल

RNS INDIA NEWS 12/07/2026 0
rns featured image new
  • नैनीताल

रामगाड़ के पास भू-धंसाव से नदी में समाया अल्मोड़ा हाईवे का एक हिस्सा

RNS INDIA NEWS 12/07/2026 0
rns featured image new
  • नैनीताल

रामनगर, नैनीताल और हल्द्वानी के चार अपराधी छह माह के लिए जिलाबदर

RNS INDIA NEWS 11/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 13 जुलाई
  • इलेक्ट्रिक बस सेवा ठप होने से यात्रियों को उठानी पड़ी भारी परेशानी
  • श्रीदेव सुमन विवि को जल्द नए कुलपति मिलने की उम्मीद
  • केदारनाथ रोपवे से रोजगार छिनने का डर, 19 को महापंचायत
  • आर्थिक तंगी का हवाला देकर बेच रहा था नशीले इंजेक्शन, पुलिस अब पूरे नेटवर्क की तलाश में जुटी
  • पति से विवाद में महिला ने गंगनहर में लगाई छलांग
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.