Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • कुमाऊँ कमिश्नर दीपक रावत ने राजकीय उद्यान चौबटिया का किया निरीक्षण
  • अल्मोड़ा

कुमाऊँ कमिश्नर दीपक रावत ने राजकीय उद्यान चौबटिया का किया निरीक्षण

RNS INDIA NEWS 08/08/2023
rns featured image new

अल्मोड़ा। आयुक्त कुमाऊं मण्डल दीपक रावत ने आज राजकीय उद्यान चौबटिया का निरीक्षण किया। यहां उन्होंने विभागीय अधिकारियों के साथ विभिन्न प्रजाति के सेब तथा अन्य फलों के बारे में जानकारी प्राप्त कर चौबटिया उद्यान के माध्यम से अधिक से अधिक किसानों को फलोत्पादन से जोड़ने के निर्देश दिए।
कुमाऊं कमिश्नर ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा राज्य में औद्यानिकी को बढ़ावा दिए जाने के लिए विशेष प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार ही आज चौबटिया उद्यान का निरीक्षण किया जा रहा है। उन्होंने विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि मिशन एप्पल के तहत अधिक से अधिक किसानों को बागवानी से जोड़ा जाए। उन्होंने जनपद के किसानों से भी अपील की है, कि वह अधिक से अधिक मिशन एप्पल से जुड़े तथा लाभ कमाएं। उन्होंने कहा कि चौबटिया उद्यान में पर्यटन की गतिविधियां बढ़ाने के प्रयास किए जाएंगे, तथा उद्यान में पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए विभिन्न सुविधाओं का विकास करने हेतु सरकार से अनुमति हेतु पत्राचार भी किया जाएगा। इस दौरान संयुक्त मजिस्ट्रेट रानीखेत जय किशन, उपनिदेशक उद्यान नरेंद्र कुमार, मुख्य उद्यान अधिकारी सतीश शर्मा, अधीक्षक उद्यान बृजेश गुप्ता समेत अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: खरीफ फसलों के कीट और रोग तथा उनके एकीकृत प्रबंधन रणनीतियों पर द्विदिवसीय कार्यशाला आयोजित
Next: रानीखेत पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के फरार अभियुक्त को काशीपुर से किया गिरफ्तार

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-13 at 16.06.11_11zon
  • अल्मोड़ा

बिनसर वनाग्नि के शहीद वन कर्मियों को दी श्रद्धांजलि

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 14 जून
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • पोस्टमैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
  • बिनसर वनाग्नि के शहीद वन कर्मियों को दी श्रद्धांजलि
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.