Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • जनता परिवर्तन चाहती है, 2027 में कांग्रेस की सरकार बनेगी: कुमारी शैलजा
  • अल्मोड़ा

जनता परिवर्तन चाहती है, 2027 में कांग्रेस की सरकार बनेगी: कुमारी शैलजा

RNS INDIA NEWS 03/06/2026
WhatsApp Image 2026-06-03 at 17.10.45_11zon

अल्मोड़ा। उत्तराखंड कांग्रेस प्रभारी कुमारी शैलजा ने दावा किया है कि वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनेगी। उन्होंने राहुल गांधी के 4 जून को प्रस्तावित उत्तराखंड दौरे को आगामी विधानसभा चुनावों का शंखनाद बताया। बुधवार को अल्मोड़ा में आयोजित पत्रकार वार्ता में कुमारी शैलजा ने बताया कि राहुल गांधी अपने उत्तराखंड दौरे की शुरुआत अल्मोड़ा से करेंगे, जहां एक जनसभा आयोजित होगी। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम को लेकर कार्यकर्ताओं और आम जनता में उत्साह का माहौल है।

उन्होंने बताया कि दौरे के पहले दिन अल्मोड़ा में जनसभा के अलावा पौड़ी में पूर्व सैनिकों से संवाद तथा कोटद्वार में भी विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। दूसरे दिन देहरादून में राहुल गांधी पार्टी पदाधिकारियों को संबोधित करेंगे।

कुमारी शैलजा ने कहा कि प्रदेश की जनता परिवर्तन चाहती है और भाजपा सरकार के दस वर्षों के कार्यकाल से निराश है। उन्होंने आरोप लगाया कि युवाओं में रोजगार को लेकर असंतोष है तथा पलायन, पर्यटन, चारधाम यात्रा की व्यवस्थाएं, वनाग्नि, पर्यावरण संरक्षण और महिलाओं की सुरक्षा जैसे मुद्दों पर सरकार विफल रही है। उन्होंने कहा कि महंगाई का सबसे अधिक असर पर्वतीय क्षेत्रों के लोगों पर पड़ रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य में भ्रष्टाचार बढ़ा है और कानून-व्यवस्था की स्थिति भी चिंताजनक है। कांग्रेस इन मुद्दों को जनता के बीच लगातार उठा रही है तथा सदन में भी प्रमुखता से रख रही है।

कुमारी शैलजा ने कहा कि राहुल गांधी का संदेश जन-जन तक पहुंचाने के लिए पार्टी कार्यकर्ता सक्रिय हैं। उन्होंने दावा किया कि बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत किया जा रहा है और वर्ष 2027 में प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनेगी। यहाँ पत्रकार वार्ता में नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, उप नेता प्रतिपक्ष भुवन कापड़ी, विधायक मनोज तिवारी, पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, पूर्व स्पीकर गोविन्द सिंह कुंजवाल, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल, करन माहरा आदि मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: दिल्ली-जयपुर जा रही वोल्वो बस में लगी आग, 32 यात्री सुरक्षित
Next: वन पंचायतों में गैर काष्ठीय वन उपज और हर्बल पर्यटन को बढ़ावा देने पर जोर

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

सराईखेत रोड पर पलटी कार, पुलिस ने तीन लोगों को सुरक्षित निकाला

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

धनगढ़ी पुल पर यातायात शुरू, बरसात में आवागमन की समस्या से मिलेगी राहत

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

‘कम तेल की थाली, स्वस्थ भारत की खुशहाली’ अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 13 जून
  • बाजपुर में नेता प्रतिपक्ष ने किया विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास
  • चोरी की चार बाइकों के साथ दो अंतर्राज्यीय शातिर चोर गिरफ्तार
  • सराईखेत रोड पर पलटी कार, पुलिस ने तीन लोगों को सुरक्षित निकाला
  • रेलवे में नौकरी लगाने के नाम पर 2.50 लाख की ठगी
  • धनगढ़ी पुल पर यातायात शुरू, बरसात में आवागमन की समस्या से मिलेगी राहत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.