Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • टिहरी
  • कुलपति की स्वीकृति के बाद ही होंगे अब परीक्षा परिणाम घोषित
  • टिहरी

कुलपति की स्वीकृति के बाद ही होंगे अब परीक्षा परिणाम घोषित

RNS INDIA NEWS 10/04/2025
rns featured image new

नई टिहरी(आरएनएस)।  श्रीदेव सुमन विवि के कुलपति प्रो एनके जोशी ने परीक्षा परिणामों में आ रही शिकायतों पर अंकुश लगाने के लिए दिशा-निर्देश जारी किए हैं। अब परीक्षा नियंत्रक के साथ ही सहायक परीक्षा नियंत्रक परीक्षाफल की जांच के बाद कुलपति की स्वीकृति के बाद ही आगामी परीक्षाफल घोषित करेंगे। इसके साथ ही कुलपति ने समर्थ के माध्यम से घोषित परीक्षा परिणामों की अंकतालिकाएं समय पर संबंधित महाविद्यालयों को भेजने के भी निर्देश दिए। श्रीदेव सुमन विवि के कुलपति प्रो एनके जोशी ने परीक्षा परिणामों में त्रुटि, समय पर महाविद्यालयों में अंकतालिकाओं के न भेजे जाने पर चिंता व्यक्त की है। कुलपति प्रो जोशी ने कहा कि कई महाविद्यालयों से परीक्षा परिणामों में त्रुटि की शिकायतें आ रही हैं। कार्यशैली में सुधार लाने के लिए कुलपति ने आगामी परीक्षा परिणाम घोषित करने से पूर्व परीक्षा नियंत्रक के साथ सहायक परीक्षा नियंत्रकों को परीक्षाफल की जांच करने के निर्देश दिए हैं। जांच के बाद दोनों सहायक परीक्षा नियंत्रक भी अपने हस्ताक्षर करेंगे। फिर कुलपति की स्वीकृति के बाद ही परीक्षाफल घोषित किया जाएगा। इसके साथ ही कुलपति ने समय पर संबंद्ध महाविद्यालयों से समय पर अंकतालिकाएं न भेजे जाने की शिकायतों पर भी एक्शन लिया है। इसके लिए कुलपति ने सहायक परीक्षा नियंत्रक डा बीएल आर्य को समर्थ के माध्यम से घोषित परीक्षा परिणामों की अंकतालिकाएं समय पर संस्थानों को भेजने के आदेश दिए हैं। अंकतालिका भेजे जाने की आख्या लिखित रूप में कुलपति को भेजी जाएगी। कुलपति प्रो जोशी ने बताया कि छात्र हितों को देखते हुए शिकायतों को गंभीरता से लेकर निराकरण किया जा रहा है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर जताई खुशी
Next: आरएसएस ने किया रुद्रप्रयाग नगर में पथ संचलन

Related Post

rns featured image new
  • टिहरी

मैती मिलन मेले में कलाकारों की प्रस्तुति ने बांधा समां

RNS INDIA NEWS 07/06/2026 0
rns featured image new
  • टिहरी

मुख्य सचिव के फ्लीट वाहन ने कार को मारी टक्कर, लोगों का हंगामा, चालक को गिरफ्तार करने की मांग

RNS INDIA NEWS 05/06/2026 0
rns featured image new
  • टिहरी

गजा क्षेत्र के गैस कनेक्शन ट्रांसफर करने की लगाई गुहार

RNS INDIA NEWS 02/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • चलती कार में लगी आग, पुलिस की मदद से टला बड़ा हादसा
  • राशिफल 13 जून
  • बाजपुर में नेता प्रतिपक्ष ने किया विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास
  • चोरी की चार बाइकों के साथ दो अंतर्राज्यीय शातिर चोर गिरफ्तार
  • सराईखेत रोड पर पलटी कार, पुलिस ने तीन लोगों को सुरक्षित निकाला
  • रेलवे में नौकरी लगाने के नाम पर 2.50 लाख की ठगी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.