Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • टिहरी
  • क्षतिग्रस्त नहर की मरम्मत कर पानी चलाने के निर्देश, लौटेगी हरियाली
  • टिहरी

क्षतिग्रस्त नहर की मरम्मत कर पानी चलाने के निर्देश, लौटेगी हरियाली

RNS INDIA NEWS 29/12/2022
rns featured image new

नई टिहरी। भिलंगना के रौंसाल गांव में वर्ष 2013 की आपदा में सिंचाई नहर के क्षतिग्रस्त होने से ग्रामीणों की कई एकड़ सिंचित खेती बंजर हो गई थी। जल्द सिंचाई नहर के बनाने से ग्रामीणों के खेतों में एक बार फिर से हरियाली लौटने की उम्मीद है। एसडीएम घनसाली केएन गोस्वामी ने ग्रीनको पावर प्रोजेक्ट के अधिकारियों और ग्रामीणों के साथ बैठक कर कंपनी को क्षतिग्रस्त नहर की मरम्मत कर पानी चलाने के निर्देश दिए। बैठक में सहमति बनी की 15 मार्च 2023 तक ग्रीनको पावर कंपनी ग्रामीणों की सिंचाई नहर पर पानी उपलब्ध करवाऐगी। स्वास्ति पावर प्रोजेक्ट ने वर्ष 2004 में विद्युत प्रोजेक्ट कार्य शुरू किया, जिसका रौंसाल, फलेण्डा, बहेल्डा और सरुणा गांव के ग्रामीणों ने विरोध किया था, विरोध के चलते ग्रामीण जेल तक जाना पड़ा था। जिसके बाद स्वास्ति पावर प्रोजेक्ट ने ग्रामीणों से अनुबंद किया था, कि ग्रीष्मकालीन और शीतकालीन फसलों के दौरान ग्रामीणों की नहर पर पानी यथावत रहेगा। दैविक आपदा से अगर नहर को कोई नुकसान होता है, तो उसकी मरम्मत की सम्पूर्ण जिम्मेदारी कंपनी की होगी, मगर उसके बाद स्वास्ति पावर प्रोजेक्ट ने अपना डैम ग्रीनको कंपनी को बेच दिया। वर्ष 2013 की आपदा को बीते नौ साल हो गए, ग्रामीणों के बार बार कहने पर भी पावर प्रोजेक्ट द्वारा क्षतिग्रस्त नहर निर्माण नहीं किया गया, जिस कारण गांवों की कृषि भूमि बंजर पड़ गई। मामले में कुछ समय पूर्व ग्रामीणों ने एसडीएम घनसाली को ज्ञापन देते हुए आंदोलन की चेतावनी थी। गुरुवार को एसडीएम ने ग्रीनको कंपनी के अधिकारियों को अपने दफ्तर में बुलाकर अनुबंध के मुताबिक 15 मार्च 2023 तक ग्रामीणों को सिंचाई के लिए नहर पर पानी उपलब्ध करने के निर्देश दिये है। वहीं दूसरी ओर ग्रामीणों ने पावर प्रोजेक्ट में प्रभावित ग्रामीणों को रोजगार देने की मांग भी है। बैठक में ग्राम प्रधान रौंसाल देवकी देवी, कृष्ण गोविंद कंसवाल,सरोप सिंह,कमल सिंह,जयंती प्रसाद,भीम सिंह,मनोज पंवार,दयाल सिंह आदि उपस्थित थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: गौरव के भाजयुमो प्रदेश मंत्री बनने पर जताई खुशी
Next: बीरोंखाल के दीवा रेंज से सटे जंगल धधके

Related Post

rns featured image new
  • टिहरी

मैती मिलन मेले में कलाकारों की प्रस्तुति ने बांधा समां

RNS INDIA NEWS 07/06/2026 0
rns featured image new
  • टिहरी

मुख्य सचिव के फ्लीट वाहन ने कार को मारी टक्कर, लोगों का हंगामा, चालक को गिरफ्तार करने की मांग

RNS INDIA NEWS 05/06/2026 0
rns featured image new
  • टिहरी

गजा क्षेत्र के गैस कनेक्शन ट्रांसफर करने की लगाई गुहार

RNS INDIA NEWS 02/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 14 जून
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • पोस्टमैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
  • बिनसर वनाग्नि के शहीद वन कर्मियों को दी श्रद्धांजलि
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.