Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • क्षैतिज आरक्षण पर सरकार के रवैये पर मंच ने जताई नाराजगी
  • देहरादून

क्षैतिज आरक्षण पर सरकार के रवैये पर मंच ने जताई नाराजगी

RNS INDIA NEWS 11/04/2022
rns featured image new

देहरादून। उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी मंच की शहीद स्मारक में हुई बैठक में राज्य सरकार द्वारा राज्य आंदोलनकारियों के मामले में हीला हवाली पर आक्रोश व्यक्त किया गया है।
मंच ने कहा है कि यदि राज्य सरकार तत्काल लंबित चिह्नीकरण एवं 10% क्षैतिज आरक्षण (शिथिलीकरण) पर कार्यवाही नही करती तो जल्द ही सभी राज्य आंदोलनकारी मुख्यमंत्री आवास पर दस्तक देंगे। मंच अध्यक्ष जगमोहन सिंह नेगी,जय प्रकाश उत्तराखंडी, धीरेन्द्र प्रताप, वेद प्रकाश शर्मा ने कहा कि सर्वप्रथम महाधिवक्ता इस्तीफा दे जो सरकार को गुमराह कर रहे है और ना ईमानदारी से न्यायालय में आंदोलनकारियों एवं राज्य के हितों पर सही पक्ष रख रहे हैं। प्रदीप कुकरेती, देवी गोदियाल, युद्धवीर सिंह चौहान ने कहा कि एक शिष्टमंडल जल्द ही मुख्यमंत्री से इस सम्बंध में भेंट करेगा। सरकार की मंशा जानने के बाद आगे प्रदेश स्तर पर रणनीति तैयार की जाएगी। द्वारिका बिष्ट, पुष्पलता सिलमाना, उर्मिला शर्मा ने कहा कि 11 सालों से चिन्हीकरण के मामलों को जिला प्रशासन ने लटकाकर रखा है। आंदोलनकारियों के दबाव के चलते ही जिलाधिकारी ने राज्य आंदोलनकारी मंच को अपर जिलाधिकारियों से वार्ता कर जल्द सूची जारी करने का आश्वासन दिया। एमएस नेगी, डीएस गुसाईं ने कहा कि अधिकतर युवा आंदोलनकारी उम्रदराज हो गए हैं और रोजगार पाने को सड़कों पर भटक रहे हैं जबकि प्रदेश के बाहर से आए लोग पिछले दरवाजे से घुसकर सविदा और उपनल और अन्य जगहों पर नौकरी कर रहे है। बैठक में मोहन सिंह रावत , बिशम्भर दत्त बोंठियाल, रामलाल खंडूड़ी, अजय राणा, एमएस नेगी, शकुन्तला रावत, सुलोचना भट्ट, उमादत जुगरान, प्रभात डंडरियाल, मोहन थापा, गम्भीर मेवाड़, सुमन भंडारी, निहाल सिंह बयाडा, उमेश चंद्र रमोला, किशोरी लाल भट्ट, उर्मिला शर्मा, द्वारिका बिष्ट, भुवनेश्वरी नेगी, राधा तिवारी, आशा नौटियाल, रामेश्वरी रावत, सरोजनी थपलियाल, सरोज रावत, मुन्नी देवी नेगी, आशा डंगवाल, लक्ष्मी बिष्ट, संजय बलूनी, सतेन्द्र नोगाईं आदि मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: हैकाथन : कोड को क्रेक कर छात्रों ने जीता 50 हजार का इनाम
Next: सहकारिता की नियुक्तियों में धांधली पर कांग्रेस ने सरकार को घेरा

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

म्यूंडा गांव में खड्ड के उफान से तबाही, खेत, रास्ते और छानियों को भारी नुकसान

RNS INDIA NEWS 04/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून
  • पौड़ी

स्कूलों में अनिवार्य होंगी एनसीसी, एनएसएस और स्काउट-गाइड इकाइयां: धन सिंह रावत

RNS INDIA NEWS 04/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

दून में पुलिस-बदमाश मुठभेड़, राजस्थान के दो आरोपी गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 04/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 05 जून
  • ‘खेत बचाओ अभियान’ के तहत छह गांवों में पहुंचे वैज्ञानिक, किसानों को दी आधुनिक खेती की जानकारी
  • आयुक्त ने अस्पताल का औचक निरीक्षण कर मरीजों का हाल जाना
  • हरिद्वार में अब संस्कृत में भी दिखेंगे सरकारी बोर्ड
  • बागेश्वर डीएम ने कमिश्नर को योजनाओं की प्रगति से कराया अवगत
  • किशोरी का अपहरण कर दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.