Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • हैकाथन : कोड को क्रेक कर छात्रों ने जीता 50 हजार का इनाम
  • देहरादून

हैकाथन : कोड को क्रेक कर छात्रों ने जीता 50 हजार का इनाम

RNS INDIA NEWS 11/04/2022
rns featured image new

देहरादून।  देवभूमि उत्तराखंड यूनिवर्सिटी मांडूवाला में सोमवार को लाक्षागृह हैकाथन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें विजेता टीम को 50 हज़ार रुपये का पुरस्कार दिया गया।
लाक्षागृह हैकाथन का उद्देश्य छात्रों को कोडिंग के जमाने में चुनौतीपूर्ण माहौल देना था, जिसके बीच वो अपनी तकनीकी सोच को बेहतर ढंग से प्रस्तुत कर सकें और साथ ही टीम भावना के साथ समस्याओं से निपटने का समाधान ढूंढ सकें। उदघाटन अवसर पर कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग की डीन डॉ. रितिका मेहरा ने कहा कि कुछ समय पहले तक कोडिंग के बारे में कोई जानता नहीं था, लेकिन आज नयी पीढ़ी कोडिंग के बारे में अच्छे से जानती और समझती है और साथ ही इस क्षेत्र में अपने भविष्य कि संभावनाओं को तलाश भी रही है। इसलिए इस क्षेत्र में प्रतियोगिता काफी बढ़ चुकी है। लाक्षागृह हैकाथन का उद्देश्य भी यही है कि छात्रों को चुनौतीपूर्ण वातावरण में टीम भावना के साथ लक्ष्य को भेदते हुए आगे बढ़ना सिखाया जा सके। फाइनल में पहुंची टीमों को कोड क्रैक करने के लिए तीन घंटे का समय दिया गया था, जिसमें प्रथम स्थान हासिल करने वाली टीम को 50 हज़ार रुपये प्रदान किये गए। इस दौरान कुलाधिपति संजय बंसल,उपकुलाधिपति अमन बंसल,कुलपति प्रोफ़ेसर प्रीति कोठियाल, उपकुलपति प्रोफ़ेसर आरके त्रिपाठी, कार्यक्रम संयोजक अंकित मैथानी सहित कंप्यूटर सोसाइटी ऑफ़ इंडिया के शिक्षक समन्वयक आदि उपस्थित थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: आदित्य भट्ट, गुंजन कुंवर को मिस्टर एंड मिस उत्तराखंड खिताब
Next: क्षैतिज आरक्षण पर सरकार के रवैये पर मंच ने जताई नाराजगी

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

म्यूंडा गांव में खड्ड के उफान से तबाही, खेत, रास्ते और छानियों को भारी नुकसान

RNS INDIA NEWS 04/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून
  • पौड़ी

स्कूलों में अनिवार्य होंगी एनसीसी, एनएसएस और स्काउट-गाइड इकाइयां: धन सिंह रावत

RNS INDIA NEWS 04/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

दून में पुलिस-बदमाश मुठभेड़, राजस्थान के दो आरोपी गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 04/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 05 जून
  • ‘खेत बचाओ अभियान’ के तहत छह गांवों में पहुंचे वैज्ञानिक, किसानों को दी आधुनिक खेती की जानकारी
  • आयुक्त ने अस्पताल का औचक निरीक्षण कर मरीजों का हाल जाना
  • हरिद्वार में अब संस्कृत में भी दिखेंगे सरकारी बोर्ड
  • बागेश्वर डीएम ने कमिश्नर को योजनाओं की प्रगति से कराया अवगत
  • किशोरी का अपहरण कर दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.