Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • कृषि कानून वापसी करने की घोषणा कर पीएम मोदी ने दिया बड़प्पन का परिचय : नरेंद्र तोमर
  • राष्ट्रीय

कृषि कानून वापसी करने की घोषणा कर पीएम मोदी ने दिया बड़प्पन का परिचय : नरेंद्र तोमर

RNS INDIA NEWS 20/11/2021
rns featured image new

नई दिल्ली (आरएनएस)। पिछले करीब एक साल से केंद्र सरकार की ओर से लाए गए तीन कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलन कर रहे किसानों को शुक्रवार की सुबह राहत की खबर मिली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यह कहते हुए एलान किया इन कानूनों को वापस लिया जाएगा कि हम कुछ किसानों को इन कानूनों के फायदे समझाने में सफल नहीं हो पाए।

इस आंदोलन के दौरान सरकार का पक्ष रखते आए केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने भी इस फैसले पर प्रतिक्रिया दी है। इसे लेकर अपने एक ट्वीट में उन्होंने लिखा कि गुरुनानक देव जी के पावन प्रकाश पर्व पर तीनों कृषि कानूनों को वापस लेने का प्रधानमंत्री का निर्णय उनकी श्रद्धा और भाई-चारे की भावना का परिचायक है। तोमर ने एक ट्वीट में लिखा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हमेशा देशहित और जनभावना, दोनों को सर्वोपरि रखा है। कुछ किसानों की भावनाओं को देखते हुए इस निर्णय से उन्होंने अपने बड़प्पन का परिचय दिया है। इससे पहले एक अन्य ट्वीट में कृषि मंत्री ने लिखा था कि प्रधानमंत्री का कृषि कानूनों पर लिया गया निर्णय अभिनंदनीय है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने जीरो बजट खेती, क्रॉप डायवर्सिफिकेशन और एमएसपी को प्रभावी व पारदर्शी बनाने के लिए केंद्र व राज्य सरकार, किसान, कृषि अर्थशास्त्री और वैज्ञानिकों की समिति बनाने का निर्णय लिया है, जो कृषि के प्रति उनकी दूरदृष्टि और किसानों के हितों के प्रति उनकी संवेदनाओं का परिचायक है।

किसानों और कृषि के हित के लिए सरकार प्रतिबद्ध
तोमर ने कहा कि देश इसका गवाह है कि नरेंद्र मोदी ने साल 2014 में जब से सरकार की बागडोर संभाली है, सरकार की प्रतिबद्धता किसानों और कृषि के लिए रही है। आपने देखा होगा कि केंद्र की ओर से पिछले सात वर्षों के दौरान किसानों और कृषि क्षेत्र को फायदा पहुंचाने वाली कई नई योजनाओं की शुरुआत की गई है। कृषि मंत्री ने कहा कि नए कानूनों के जरिए हमने कृषि की तस्वीर बदलने की कोशिश की थी लेकिन कुछ कारणों से किसानों ने इसका विरोध किया। हमने चर्चा का रास्ता भी अपनाया और उन्हें समझाने की कोशिश की लेकिन हम इसमें असफल रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: बिना किसी वार्ता के कृषि कानून वापसी का ऐलान एक सरप्राइज
Next: कृषि कानूनों की वापसी बेहद दुर्भाग्यपूर्ण : सुप्रीम कोर्ट पैनल

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

अगले 48 घंटे में उत्तर प्रदेश पहुंचेगा मानसून, उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

दिल्ली हाई कोर्ट ने नीट परीक्षा से पहले टेलीग्राम पर प्रतिबंध बरकरार रखा

RNS INDIA NEWS 19/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

भांजी से बात करने की खौफनाक सजा, मामाओं ने बीच सड़क पर युवक पर चढ़ा दी कार

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 28 जून
  • एटीएम कार्ड बदल एक लाख 45 हजार साफ
  • निहंग विवाद, यूकेडी नेता आशीष नेगी के खिलाफ मुकदमा दर्ज, बयान से मचा बवाल, समर्थन में उतरे कई लोग
  • राष्ट्रीय दृष्टिहीन संघ ने मनाया हेलेन केलर का 147वां जन्मदिवस
  • गत्ता गोदाम में लगी आग, दमकल वाहनों ने पाया काबू
  • मानकों के अनुरूप व्यवस्था न मिलने पर कोचिंग संचालकों को नोटिस
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.