Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • टिहरी
  • कोषागार से 2.48 करोड़ गबन के आरोपियों को पुलिस ने पकड़ा
  • टिहरी

कोषागार से 2.48 करोड़ गबन के आरोपियों को पुलिस ने पकड़ा

RNS INDIA NEWS 07/01/2022
rns featured image new

नई टिहरी। नरेंद्रनगर कोषागार में लगभग 2.48 करोड़ के गबन के आरोपी कर्मियों सहित अन्य को नरेंद्रनगर पुलिस ने 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार किया है। टीम के काम को सराहते हुए एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर ने 2500 रूपये का नगद इनाम देने की घोषणा की है। मीडिया सेल की ओर से जानकारी प्रेस रिलीज में बताया गया कि बीती 6 जनवरी की शाम को वरिष्ठ कोषाधिकारी नमिता सिंह ने थाना नरेंद्रनगर में तहरीर देकर बताया कि कोषागार नरेंद्रनगर में कार्यरत कोषाधिकारी जगदीश चंद्र, लेखाकार विनय कुमार चौधरी तथा पीआरडी सोहबत सिंह पडियार ने विगत कुछ वर्षों से कोषागार के ई-पोर्टल पर लॉगिन कर पेंशनर्स के डाटा में छेड़छाड़ व कूट रचना कर पेंशनर के बैंक खातों के स्थान पर स्वयं अपने तथा अपने परिचितों के बैंक खातों में फर्जी तरीके से पेंशन व एरियर का भुगतान कर सरकारी धन का गबन किया गया है। तहरीर पर थाना नरेंद्रनगर ने 2 करोड़ 48 लाख 46 हजार 829 रूपये का गबन पाया गया। एसएसपी नवनीत सिंह के निर्देश पर त्वरित कार्यवाही को एसएचओ प्रदीप पंत के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया। टीम ने गहन पड़ताल के बाद 24 घंटों के भीतर सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि हम लोग ज्यादातर उन पेंशन फाइलों को छांटते थे, जिन पेंशनर्स की मृत्यु हो चुकी है। फिर हम लोग ई-पोर्टल में उनके जीआरडी नंबर पर उन्हें जीवित दर्शा कर उनके खातों तथा नाम को कूटरचना कर अपने परिचितों का खाता नंबर व नाम आदि डाल देते थे। रुपया अपने परिचितों के खाते में ले लेते थे। इसके पश्चात अपने परिचितों को कमीशन के रूप में कुछ रुपये देकर बाकी सारे रुपये वापस ले लेते थे। इस प्रकार एक षड़यंत्र के तहत धोखाधड़ी करने की नियत से कूटरचना एवं फर्जीवाड़ा कर स्वयं के लिए अनैतिक लाभ अर्जित करते थे।

नाम पता गिरफ्तार अभियुक्तगण:
1:-जगदीश चंद्र (कोषाधिकारी) गबन की गई धनराशि ₹5,13,542/-
2:-विनय कुमार चौधरी (लेखाकार) गबन की गई धनराशि   ₹ 1,19,68,579/-
3:-सोहबत सिंह (पीआरडी, नरेंद्रनगर कोषागार) गबन की गई धनराशि ₹ 23,46,748/-
4:-कल्पेश भट्ट (क्लर्क, पशुपालन विभाग नरेंद्रनगर) गबन की गई धनराशि ₹ 26,54,302/-
5:- रणजीत कुमार–गबन की गयी धनराशि ₹ 1,39,325/-

पुलिस टीम थाना नरेंद्र नगर:
1:- प्रभारी निरीक्षक प्रदीप पंत
2:- वरिष्ठ उपनिरीक्षक शमशेर अली
3:- हे0कां0(प्रो) शांति प्रसाद डिमरी
4:- कां0 सुभाष रयाल
5:- कां0 सचिन रावत
6:- कां0 वीरेंद्र सिंह नेगी
7:- कां0 प्रदीप खंडूरी
8:- कां0 चालक तेजवीर सिंह

शेयर करें..

Post navigation

Previous: बदरीनाथ में गाड़ू घड़ा यात्रा के प्रथम चरण का शुभारंभ 14 से
Next: राशिफल 08 जनवरी

Related Post

rns featured image new
  • टिहरी

गजा क्षेत्र के गैस कनेक्शन ट्रांसफर करने की लगाई गुहार

RNS INDIA NEWS 02/06/2026 0
rns featured image new
  • टिहरी

नरेंद्रनगर पालिका अध्यक्ष पद पर भाजपा प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित, कांग्रेस ने जताई आपत्ति

RNS INDIA NEWS 31/05/2026 0
rns featured image new
  • टिहरी

ईसीटी मशीन पर स्वास्थ्य विभाग की लेटलतीफी पड़ रही भारी

RNS INDIA NEWS 28/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 04 जून
  • टहलने निकले अधेड़ की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत
  • विश्व पर्यावरण दिवस पर चलेगा ‘स्वच्छ गांव, सुरक्षित जलवायु’ अभियान
  • छात्रसंघ पदाधिकारियों ने यूजेवीएनएल के ईई पर लगाया अभद्रता का आरोप
  • 15 जून तक चलेगा जल उत्सव पखवाड़ा, ग्राम स्तर पर होंगे जल संरक्षण कार्यक्रम
  • विद्यालयों में योग शिविरों के माध्यम से बच्चों को स्वास्थ्य के प्रति किया जा रहा जागरूक
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.