Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • संस्कृति
  • राशिफल 08 जनवरी
  • संस्कृति

राशिफल 08 जनवरी

RNS INDIA NEWS 08/01/2022
Rashi Horo.jpg

आज का राशिफल

 

मेष राशि :- आज का दिन शुभ फलदायी रहेगी। कारोबार अच्छा चलेगा और आकस्मिक धनलाभ की स्थिति रहेगी। नौकरी में तरक्की के योग रहेंगे। कार्यभार की अधिकता रहेगी, लेकिन अपने प्रयासों से कार्यों में सफलता प्राप्त करेंगे। पुराने मित्रों से मुलाकात हो सकती है, जो कि लाभदायक रहेगी। परिजनों-मित्रों के साथ किसी रमणीय स्थल पर पर्यटन का कार्यक्रम बना सकते हैं। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें और सेहत को लेकर सतर्क रहें।

वृषभ राशि :- आज का दिन अच्छा रहेगा। कारोबार में धनलाभ की स्थिति रहेगी। कार्यक्षेत्र में सहयोगियों की मदद से कार्यों में सफलता मिलेगी। व्यवसाय विस्तार की योजना बना सकते हैं। नये कार्य की शुरुआत के लिए समय अच्छा है। अपूर्ण कार्य पूर्ण होंगे। मित्रों, स्नेहीजनों से उपहार मिल सकता है। परिवारजनों और मित्रों के साथ आनंददायी क्षण बिताएंगे। नौकरी में स्थान परिवर्तन के साथ आय में वृद्धि होने के योग हैं। छोटा और आनंददायी प्रवास होगा। सेहत अच्छी रहेगी।

मिथुन राशि :- आज का दिन बहुत अच्छा बीतेगा। व्यवसाय में छोटी-छोटी परेशानियां आ सकती हैं, लेकिन आकस्मिक धनलाभ के योग बन रहे हैं। कार्यक्षेत्र में सभी कार्य आसानी से होंगे, जिससे अधिकारी प्रसन्न रहेंगे। अपने कार्यों की वजह से पदोन्नति भी मिल सकती है। परिवार का माहौल आपके अनुकूल रहेगा और दाम्पत्य जीवन में खुशहाली आएगी। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें और सेहत का ध्यान रखें। परिजनों का भरपूर सहयोग मिलेगा, जिससे आर्थिक लाभ की स्थिति रहेगी।

कर्क राशि :- आज का दिन मिला-जुला रहेगा। कार्यक्षेत्र में काम की अधिकता रहेगी, जिससे शिथिलता एवं मानसिक व्याकुलता का अनुभव होगा। कारोबार अच्छा चलेगा और धनलाभ की स्थिति रहेगी। अपने प्रयासों और कठिन परिश्रम से सभी कार्य समय पर पूर्ण होंगे। क्रोध पर नियंत्रण एवं वाणी पर संयम रखें, अन्यथा विवाद में फंस सकते हैं। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा। दूर रहने वाले रिश्तेदारों के समाचार मिलने से आनंद दोगुना हो जाएगा। खान-पान का ध्यान रखना होगा।

सिंह राशि :- आज का दिन सामान्य रहेगा। व्यापार-धंधा मध्यम रहेगा और कार्यभार की अधिकता रहेगी। पैसों के लेन-देन से बचें और निवेश का निर्णय बुजुर्गों की सलाह लेकर ही करें, अन्यथा नुकसान होने की संभावना रहेगी। नये कार्यों की शुरुआत न करें। आध्यात्मिकता के प्रति रुझान बढ़ेगा। धार्मिक और सामाजिक कार्यों में भाग ले सकते हैं, जिससे समाज में सम्मान बढ़ेगा, लेकिन अनावश्यक धन-व्यय भी अधिक रहेगा। मानसिक व्यग्रता का अनुभव होगा।

कन्या राशि :- आज का दिन शुभ फलदायी रहेगा। व्यावसायियों को अच्छा मुनाफा कमाने के अवसर मिलेंगे। कारोबार अच्छा चलेगा और धनलाभ की स्थिति रहेगी। आकस्मिक धन का आगमन हो सकता है। कार्यों में सफलता मिलेगी और अपूर्ण कार्य पूर्ण होंगे। कारोबार विस्तार की योजना बना सकते हैं। नौकरी में स्थान परिवर्तन के साथ तरक्की के योग रहेंगे। परिवार का माहौल आपके अनुकूल रहेगा और परिजनों का सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य भी बना रहेगा। खान-पान का ध्यान रखें।

तुला राशि :- आज का दिन अच्छा रहेगा। कार्यक्षेत्र में कार्यभार की अधिकता रहेगी, लेकिन कड़े परिश्रम से कार्यों में सफलता मिलेगी। सहकर्मियों का भी भरपूर सहयोग मिलेगा। व्यवसाय में धनलाभ की स्थिति की रहेगी। अधूरे कार्य पूर्ण हो सकते हैं, लेकिन नये कार्यों की शुरुआत करने से बचें। क्रोध पर नियंत्रण रखें। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा। परिजनों के साथ सम्बंध सुरुचिपूर्ण रहेंगे। स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा, लेकिन बाहर का खाना खाने से बचें। कुछ शुभ समाचार भी मिल सकते हैं।

वृश्चिक राशि :- विद्यार्थी, कलाकार और खिलाडिय़ों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। व्यवसाय भी अच्छा चलेगा, लेकिन छोटी-छोटी परेशानियां आ सकती हैं। सरकारी कार्यों में सफलता मिलेगी और धनलाभ भी हो सकता है, जिससे मनोबल भी बढ़ेगा, लेकिन किसी महत्वपूर्ण निर्णय नहीं लेने की वजह से दुविधा का अनुभव होगा। पठन-लेखन के क्षेत्र में आप की रूचि बढ़ेगी। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा, लेकिन ध्यान रखें कि आपकी बातों से किसी को ठेस न पहुंचे।

धनु राशि :- आज का दिन सामान्य रहेगा। मन में काल्पनिक विचार आएंगे, जिससे सृजनात्मक शक्ति को उचित दिशा मिल जाएगी, लेकिन व्यवसायियों को परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। कार्य समय पर पूर्ण नहीं होने से चिंता बढ़ सकती है। परिजनों-मित्रों का भरपूर सहयोग मिलेगा। दाम्पत्य जीवन भी खुशहाल रहेगा। दैनिक कार्य भी आत्मविश्वास और एकाग्र मन से पूर्ण कर पाएंगे। विद्यार्थियों के लिए समय अच्छा है। सेहत थोड़ी नरम हो सकती है। खान-पान का ध्यान रखें।

मकर राशि :- आज का दिन मिला-जुला रहेगा। व्यावसाकि क्षेत्र में छोटी-छोटी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है, लेकिन समाधानकारी व्यवहार अपनाने से कार्यों में सफलता मिलेगी। कार्यभार की अधिकता रहेगी, जिससे मानसिक और शारीरिक रूप से थकान का अनुभव कर सकते हैं। लेखकों और कलाकारों के लिए समय अनुकूल है। भाइयों के बीच प्रेम बढ़ेगा और परिवार के साथ समय आनंदपूर्वक बीतेगा। मित्रों-परिजने के साथ प्रवास पर जा सकते हैं। सेहत का ध्यान रखें।

कुम्भ राशि :- आज का दिन अच्छा रहेगा। कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी और महत्वपूर्ण कार्यों में सफल होंगे। नये कार्यों की शुरुआत कर सकते हैं। कारोबार में धनलाभ की स्थिति रहेगी। कार्यों में सफलता से मन प्रसन्न रहेगा। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा और परिजनों के साथ समय आनंदपूर्वक बीतेगा, लेकिन व्यावहारिक निर्णयों में दुविधा रहेगी। वाणी पर संयम रखने से वाद-विवाद की स्थिति को टाल सकते हैं। पुराने मित्रों से मुलाकात हो सकती है। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

मीन राशि :- आज का दिन सामान्य रहेगा। व्यापार-धंधा मध्यम रहेगा। आज आपको संभलकर चलना होगा, अन्यथा किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। नये कार्यों की शुरुआत करने से बचें। निवेश हानिकारक हो सकता है। कार्यभार की अधिकता रहेगी, जिससे शारीरिक अस्वस्थता और मानसिक व्यग्रता का अनुभव होगा। पारिवारिक वातावरण में अनुकूलता रहेगी, लेकिन ध्यान रखें कि आपकी बातों से किसी ठेस न पहुंचे, अन्यथा कलह हो सकती है। मनोरंजन में धन का व्यय होगा।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: कोषागार से 2.48 करोड़ गबन के आरोपियों को पुलिस ने पकड़ा
Next: स्कूल में मोबाइल फोन ले जाने की दी इतनी बड़ी सजा….

Related Post

Rashifal
  • धर्म
  • संस्कृति

राशिफल 04 जून

RNS INDIA NEWS 04/06/2026 0
Rashifal
  • धर्म
  • संस्कृति

राशिफल 03 जून

RNS INDIA NEWS 03/06/2026 0
Rashifal
  • धर्म
  • संस्कृति

राशिफल 02 जून

RNS INDIA NEWS 02/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 04 जून
  • टहलने निकले अधेड़ की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत
  • विश्व पर्यावरण दिवस पर चलेगा ‘स्वच्छ गांव, सुरक्षित जलवायु’ अभियान
  • छात्रसंघ पदाधिकारियों ने यूजेवीएनएल के ईई पर लगाया अभद्रता का आरोप
  • 15 जून तक चलेगा जल उत्सव पखवाड़ा, ग्राम स्तर पर होंगे जल संरक्षण कार्यक्रम
  • विद्यालयों में योग शिविरों के माध्यम से बच्चों को स्वास्थ्य के प्रति किया जा रहा जागरूक
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.