Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पौड़ी
  • कूड़े में आग लगने से लोग रहे परेशान
  • पौड़ी

कूड़े में आग लगने से लोग रहे परेशान

RNS INDIA NEWS 08/11/2021
rns featured image new

पौड़ी। शहर के श्रीनगर रोड में बने कूड़ा डंपिंग जोन में फैले कूड़े में बीते रविवार की रात को आग लगने से लोगों का सांस ले पाना मुश्किल हो गया। साल में तीसरी बार शहर के कूड़ा डंपिंग जोन पर आग लग गई है। जिससे सामान्य लोगों को तो परेशानियां हो ही रही हैं। लेकिन श्वांस, आंख से जुड़ी बीमारी के मरीजों को खासी परेशानियों से जूझने को मजबूर होना पड़ रहा है। पालिका प्रशासन का कहना है कि शरारती तत्वों ने कूड़ा डंपिंग जोन में आग लगाई है। जिसे बुझाने के प्रयास किए जा रहे हैं। पौड़ी में श्रीनगर रोड पर लोअर चोपड़ा में पालिका का कूड़ा डंपिंग जोन है। जहां पालिका प्रशासन शहर का कूड़ा एकत्र कर डंप करती है। खुले डंपिंग जोन में हर प्रकार का कूड़ा फेंका जाता है। जिससे लोअर चोपड़ा, अपर चोपड़ा, एमआईसी मोहल्ला, न्यू विकास कालोनी, छतरीधार मोहल्ला के निवासी खासे परेशान हैं। डंपिंग जोन से लगातार दुर्गंध आती रहती है। लेकिन रविवार रात इस डंपिंग जोन में फैले कूड़े में अचानक आग लग गई। जिससे उक्त मोहल्लों में रहने वाले लोग धुएं के गुबार व दुर्गंध से परेशान हो गए। इधर, नगरपालिका के अधिशासी अधिकारी प्रदीप बिष्ट का कहना है कि शरारती तत्वों ने कूड़ा डंपिंग जोन में आग लगाई है। पालिका प्रशासन लगातार आग पर काबू पाने के प्रयास में जुटा है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: उत्तराखंड में कोरोना के तीन नए केस, एक की मौत
Next: भालुओं के हमले में युवक घायल

Related Post

rns featured image new
  • पौड़ी

पांच साल से खराब पड़ी लिथोट्रिप्सी मशीन पर मानवाधिकार आयोग सख्त

RNS INDIA NEWS 03/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

तीन धारा के पास तीर्थयात्रियों का वाहन अनियंत्रित होकर पलटा, मची चीख-पुकार

RNS INDIA NEWS 02/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

सार्वजनिक स्थानों पर अब आसानी से उपलब्ध होंगे सैनिटरी पैड

RNS INDIA NEWS 02/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 04 जून
  • टहलने निकले अधेड़ की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत
  • विश्व पर्यावरण दिवस पर चलेगा ‘स्वच्छ गांव, सुरक्षित जलवायु’ अभियान
  • छात्रसंघ पदाधिकारियों ने यूजेवीएनएल के ईई पर लगाया अभद्रता का आरोप
  • 15 जून तक चलेगा जल उत्सव पखवाड़ा, ग्राम स्तर पर होंगे जल संरक्षण कार्यक्रम
  • विद्यालयों में योग शिविरों के माध्यम से बच्चों को स्वास्थ्य के प्रति किया जा रहा जागरूक
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.