Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • कूड़ा फेंकने पर तीन निजी अस्पतालों पर 25 हजार का जुर्माना
  • ऊधम सिंह नगर

कूड़ा फेंकने पर तीन निजी अस्पतालों पर 25 हजार का जुर्माना

RNS INDIA NEWS 21/11/2022
rns featured image new

काशीपुर। नगर स्वास्थ्य अधिकारी ने अस्पताल के बाहर कूड़ा फेंकने और सामान्य कूड़े में मेडिकल वेस्ट मिलाने पर तीन अस्पतालों पर 25 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है। उन्होंने कहा सार्वजनिक स्थल पर कूड़ा फेंकने और सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ अभियान जारी रहेगा। प्रतिदिन की रिपोर्ट शासन और उच्च अधिकारियों को भेजी जाएगी। सोमवार को नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अमरजीत सिंह साहनी के नेतृत्व में टीम ने मुरादाबाद रोड स्थित एक और अलीगंज रोड स्थित दो निजी अस्पतालों का निरीक्षण किया। तीनों अस्पताल निगम से जारी होने वाला ट्रेड लाइसेंस नहीं दिखा सके। उनके डस्टबिन में सामान्य कूड़े के साथ मेडिकल और सेनेटरी वेस्ट मिला। वहीं, अस्पताल का कूड़ा बाहर सार्वजनिक स्थल पर फेंका मिला। अलीगंज रोड स्थित एक निजी अस्पताल में सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग भी होता मिला। जिसके चलते मुरादाबाद रोड के अस्पताल पर पांच हजार और अलीगंज रोड के दोनों अस्पतालों का 10-10 हजार रुपये का चालान किया गया। इसके अलावा टीम ने दोनों मार्गों पर लगने वाले फल ठेलों पर सिंगल यूज प्लास्टिक की चेकिंग की। चेकिंग के दौरान चार फल विक्रेताओं द्वारा सिंगल यूज प्लास्टिक का प्रयोग करने पर 800 रुपये का चालान किया। नगर स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि तीन निजी अस्पतालों में ट्रेड लाइसेंस नहीं मिलने, सामान्य कूड़े में मेडिकल वेस्ट मिलाने पर तीन अस्पतालों और चार फल विक्रेताओं पर 25 हजार 800 रुपये का जुर्माना लगाया है। टीम में लाइसेंस लिपिक जितेंद्र कुमार, लेखा लिपिक बलवंत सिंह, नीरज पारछे रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: शिक्षक संघ ने लगाया पुलिस पर स्टाफ को प्रताड़ित करने का आरोप
Next: बाइक-स्कूटी भिड़ंत में बाइक सवार की मौत

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

बाजपुर में नेता प्रतिपक्ष ने किया विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

रेलवे में नौकरी लगाने के नाम पर 2.50 लाख की ठगी

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

पत्नी के ऑपरेशन के लिए पति गए अस्पताल, चोरों ने खंगाल दिया घर

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • बाजपुर में नेता प्रतिपक्ष ने किया विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास
  • चोरी की चार बाइकों के साथ दो अंतर्राज्यीय शातिर चोर गिरफ्तार
  • सराईखेत रोड पर पलटी कार, पुलिस ने तीन लोगों को सुरक्षित निकाला
  • रेलवे में नौकरी लगाने के नाम पर 2.50 लाख की ठगी
  • धनगढ़ी पुल पर यातायात शुरू, बरसात में आवागमन की समस्या से मिलेगी राहत
  • ‘कम तेल की थाली, स्वस्थ भारत की खुशहाली’ अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.