Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल
  • केमू बसों का संचालन अनिश्चितकाल के लिए ठप
  • नैनीताल

केमू बसों का संचालन अनिश्चितकाल के लिए ठप

RNS INDIA NEWS 02/05/2021
rns featured image new

हल्द्वानी। पहाड़ की लाइफलाइन कही जाने वाली केमू बसों का संचालन अनिश्चितकाल के लिए ठप हो गया है। केमू एसोसिएशन ने 50 फीसदी यात्री और मूल किराए के साथ बसों का संचालन को लेकर असमर्थता जता दी है। अब बसों का संचालन किराया बढ़ोत्तरी, बीमा और टैक्स की माफ़ी पर ही होगा। पहाड़ में चलने वाली इन बसों का संचालन ठप होने से यात्रियों को निजी टैक्सियों पर निर्भर होना पड़ेगा। कोरोना संक्रमण के कारण अब पहाड़ की लाइफ लाइन कही जाने वाली केमू बसों के भी पहिए थम गए हैं। यह सेवा अब दोबारा कब तक शुरू हो सकेगी इसका कोई अंदाज़ा नहीं है। हल्द्वानी और रामनगर से कुमाऊं मंडल के दूरस्थ पर्वतीय क्षेत्रों के लिए यातायात का प्रमुख साधन केमू की बसें हैं। चाहे मुनस्यारी, बागेश्वर, धारचूला जाना हो या फिर पिथौरागढ़, चंपावत, अल्मोड़ा केएमओयू की बसें हर जगह यात्री पहुंचाती हैं। यहां तक कि पहाड़ के दुर्गम क्षेत्रों में भी यही आवागमन का प्रमुख और सस्ता साधन है। मगर कोरोना का बढ़ते संक्रमण ने केएमओयू बस सेवा के पहिए थामने शुरू कर दिए हैं। इससे पहाड़ में चलने वाली करीब 300 बसें खड़ी हो गई हैं। बस सेवा के ठप होने का कारण आय न हो पाना है।

सरकार को उनकी स्थिति समझनी होगी
केएमओयू बस एसोसिएशन के अध्यक्ष सुरेश डसीला का कहना है कि सरकार को उनकी स्थिति समझनी होगी। घाटे में चल रही केमू जैसे ही उभरने लगी तो कोरोना ने उनकी मुश्किलें दोबारा बढ़ा दीं। बसों में 50 फीसदी सवारी कर दी गई हैं, लेकिन किराया नहीं बढ़ाया गया। इस कारण बसें घाटे में चल रही हैं। तेल का खर्चा भी नहीं निकल पा रहा है। इसके अलावा न तो उन्हें बीमा में राहत दी जाती है और न ही टैक्स माफ किया जाता है। इसलिए बस सेवा को फि़लहाल बंद करने का फैसला लिया गया है। बताया कि प्रदेश महासंघ ने भी यह कदम उठाया है।

रोडवेज को भी नहीं मिल रही सवारी
कोरोना महामारी के कारण अब रोडवेज को भी सवारियां नहीं मिल रही हैं। जिस वजह से उत्तराखंड परिवहन निगम सीमित रूटों पर पांच से दस सवारियों के साथ बसों का संचालन कर रहा है। रोडवेज बस स्टेशन प्रभारी रवि कापड़ी ने बताया कि पहाड़ी रूटों के लिए प्रवासियों या बाहरी राज्यों से जरूरी काम के लिए आने वाले लोगों को छोडक़र अन्य यात्री नहीं आ रहे हैं। ऐसे में तेल का खर्चा निकालना भी मुश्किल हो गया है। इसलिए सीमित रूटों पर ही बसों का संचालन हो रहा है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: सल्ट सीट उपचुनाव में भाजपा का कब्जा बरकरार, महेश जीना बने विधायक
Next: हिंदू-मुस्लिम एकता की मिसाल … पांच मुस्लिमों ने किया हिंदू शव का अंतिम संस्कार

Related Post

rns featured image new
  • नैनीताल

राज्यपाल, सांसद और न्यायाधीशों ने योग से दिया निरोगी जीवन का संदेश

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • नैनीताल

भवन निर्माण और सर्विस सेंटर में पानी के उपयोग पर लगी रोक हटी

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • नैनीताल

कैंची धाम के पास बस खराब होने से हाईवे पर तीन किलोमीटर लंबा जाम

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो 29 जुलाई से फिर आंदोलन करेंगे गुरिल्ले
  • कोसी नदी में डूबने से दो युवकों की मौत, क्षेत्र में मचा हड़कंप
  • तहसील परिसर में शत्रु संपत्ति की ई-नीलामी को लेकर जागरूकता शिविर आयोजित
  • मासिक अपराध गोष्ठी में साइबर अपराध, यातायात और आपदा प्रबंधन पर फोकस
  • ग्राम विकास और उद्यमिता को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध
  • विकास योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता : भरत सिंह चौधरी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.