Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • किस्त जमा नहीं करने पर फाइनेंस कंपनी के कर्मचारियों ने उठाया वाहन, केस दर्ज
  • ऊधम सिंह नगर

किस्त जमा नहीं करने पर फाइनेंस कंपनी के कर्मचारियों ने उठाया वाहन, केस दर्ज

RNS INDIA NEWS 09/12/2025
default featured image

रुद्रपुर(आरएनएस)।  किस्त जमा नहीं करने पर फाइनेंस कंपनी के कर्मचारियों को बीच सड़क से वाहन को उठाना महंगा पड़ गया। मामले में पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर फाइनेंस कंपनी दो कर्मचारियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। गांव दड़हा निवासी सुनील यादव ने बताया कि वह कबाड़ अथवा स्क्रैप का काम करता है। 7 दिसंबर को उसका चालक नदीम खां गोदाम से स्क्रैप को वाहन में भरकर फुलसुंगा, रुद्रपुर ले जा रहा था। तभी रास्ते में इंडोस्टार कैपिटल फाइनेंस लिमिटेड कंपनी के दो कर्मचारियों ने उसे रोक लिया। दोनों कर्मचारियों ने किस्त जमा ना करने की बात कहते हुए जबरन चालक को सीट से नीचे उतरा और वाहन लेकर निकल गए। सुनील ने बताया कि वाहन में करीब 3.38 लाख रुपये की कीमत का 87 क्विंटल स्क्रैप (लोहा) भरा था। आरोप लगाया कि फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी प्रकाश पांडे और हरीश रावत ने बिना कोई नोटिस या सुनवाई का अवसर दिए वाहन लेकर चले गए। साथ ही, वाहन लौटाने से भी मना कर दिया। सीओ बीएस धौनी ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर केस दर्ज किया है। मामले की जांच की जा रही है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: वन पंचायत सरपंचों की बैठक में नियमावली संशोधन और अधिकारों को लेकर उठे मुद्दे
Next: शादी के 12 दिन बाद संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत

Related Post

default featured image
  • ऊधम सिंह नगर

रात के अंधेरे में ‘उड़ा’ रहे थे ‘तितली-कबूतर’, पुलिस ने पकड़ा

RNS INDIA NEWS 12/02/2026 0
default featured image
  • ऊधम सिंह नगर

रुद्रपुर को मिलेंगी 100 करोड़ की विकास योजनाएं : मेयर

RNS INDIA NEWS 12/02/2026 0
default featured image
  • ऊधम सिंह नगर

केवी प्रबंधन समिति की बैठक में शैक्षणिक कार्यों पर चर्चा

RNS INDIA NEWS 12/02/2026 0

Your browser does not support the video tag.

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • महिला के पेट से ढाई किलो का ट्यूमर निकाला
  • आईआईटी छात्र को तलाशने के लिए गंगनहर को किया बंद, नहीं मिला सुराग
  • मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की राजनैतिक दलों के साथ बैठक
  • डीएम अंशुल सिंह ने तड़ागताल को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने पर दिया जोर
  • 25 सूत्रीय कार्यक्रम और ई-ऑफिस संचालन की समीक्षा
  • भिकियासैंण क्षेत्र में चोरों का आतंक, दुकानों और मकानों के ताले तोड़े

Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.