Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • शादी के 12 दिन बाद संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत
  • ऊधम सिंह नगर

शादी के 12 दिन बाद संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत

RNS INDIA NEWS 09/12/2025
rns featured image new

रुद्रपुर(आरएनएस)।  शादी के मात्र 12 दिन बाद एक नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना से दोनों पक्षों में शोक और आक्रोश है। मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर समय से उपचार न कराने का आरोप लगाया है। वहीं पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, रम्पुरा वार्ड-24 की 24 वर्षीय सोनी, पुत्री मंगलसेन की शादी 26 नवंबर को मुरादाबाद के लाइन पार शिव विहार कॉलोनी निवासी महेश उर्फ गौतम पुत्र विजय कुमार से हुई थी। परिजनों के मुताबिक, मंगलवार तड़के महेश ने फोन कर बताया कि रात करीब तीन बजे से सोनी की तबीयत बिगड़ रही है। सूचना पर मायके वाले ससुराल पहुंचे तो सोनी बेहोशी की हालत में मिली। परिजनों ने उसे पास के निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने कुछ देर में सुधार होने की बात कही, लेकिन स्थिति बिगड़ने पर उसे रुद्रपुर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहां डॉक्टरों ने सोनी को मृत घोषित कर दिया। कोतवाली पुलिस ने अस्पताल पहुंचकर शव कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मायके पक्ष का आरोप है कि समय पर इलाज न मिलने से सोनी की जान गई। जबकि ससुराल पक्ष का कहना है कि वह दो-तीन दिनों से सुबह तीन बजे स्नान कर रही थी, जिससे ठंड लगने पर तबीयत बिगड़ी। मृतका के पिता मंगलसेन और भाई अशोक ने मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है। सीओ प्रशांत कुमार का कहना है कि तहरीर मिलने पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: किस्त जमा नहीं करने पर फाइनेंस कंपनी के कर्मचारियों ने उठाया वाहन, केस दर्ज
Next: युवक पर क्षेत्र पंचायत सदस्य को धमकी देने का आरोप

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

काशीपुर से लापता युवती 10 दिन बाद अजमेर से सकुशल बरामद

RNS INDIA NEWS 15/07/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

एनएमसी मान्यता के लिए राजकीय मेडिकल कॉलेज की तैयारी तेज

RNS INDIA NEWS 14/07/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

बेहड़ ने शिक्षा मंत्री से मिलकर 15 विद्यालयों के उच्चीकरण की मांग दोहराई

RNS INDIA NEWS 14/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 16 जुलाई
  • सफाई कर्मचारियों के आमरण अनशन को पार्षदों का समर्थन
  • नाबार्ड के 45वें स्थापना दिवस पर गौ-सदन में हुआ पौधरोपण
  • एसएसजे विश्वविद्यालय में ‘वीरांगना फेस्ट’ का आयोजन, एनसीसी कैडेट्स को मिली नई रैंक
  • हरेला पर्व के पूर्व दिवस पर बल्ढौटी वन क्षेत्र में हुआ पौधारोपण
  • काशीपुर से लापता युवती 10 दिन बाद अजमेर से सकुशल बरामद
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.