Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • कंटेनर चालक की संदिग्ध हालात में मौत, हत्या की आशंका
  • ऊधम सिंह नगर

कंटेनर चालक की संदिग्ध हालात में मौत, हत्या की आशंका

RNS INDIA NEWS 12/04/2026
rns featured image new

रुद्रपुर(आरएनएस)। सिडकुल क्षेत्र स्थित पार्किंग में एक कंटेनर चालक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। चालक के गले पर निशान मिलने पर परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस के अनुसार, 45 वर्षीय दर्शन सिंह पुत्र स्व. दयाल सिंह अपनी पत्नी ललिता और दो बच्चों के साथ भूरा बयाना तहसील टनकपुर, जिला चम्पावत में रहते थे। वह एक कूरियर सर्विस सेंटर में चालक के रूप में कार्यरत थे। शनिवार रात करीब 11:30 बजे वह कंटेनर लेकर पिथौरागढ़ के सूखीढांग से कालीनगर, दिनेशपुर स्थित एक कूरियर कंपनी पहुंचे। इसके बाद वाहन को सिडकुल स्थित पार्किंग स्थल पर खड़ा कर दिया। बताया जा रहा है कि रात करीब सवा 12 बजे भोजन करने के बाद वह चालक सीट पर ही सो गए। रविवार सुबह काफी देर तक नहीं उठने पर पार्किंग मुंशी कुंदन सिंह रावत ने उन्हें जगाने का प्रयास किया, लेकिन कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। इसके बाद उन्हें तुरंत जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मृतक के गले पर निशान पाए गए हैं। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे मृतक के भाई ने हत्या की आशंका जताई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सिडकुल चौकी प्रभारी सुरेंद्र सिंह बिष्ट ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: सीडीएस व एनडीए परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न, केंद्रों पर रही कड़ी सुरक्षा व्यवस्था
Next: राशिफल 13 अप्रैल

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

सरकारी गूल और नहर में किया अवैध अतिक्रमण हटाया

RNS INDIA NEWS 30/05/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

पूर्व व्यापार मंडल अध्यक्ष की दुकान समेत तीन दुकानों में चोरी का खुलासा

RNS INDIA NEWS 30/05/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

एसएसबी जवानों ने जगबुड़ा नदी में डूब रहे नेपाली बुजुर्ग की बचाई जान

RNS INDIA NEWS 28/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • न्यायालय के वारंटी अभियुक्त को द्वाराहाट पुलिस ने किया गिरफ्तार
  • ट्रैफिक नियम तोड़ने पर 42 वाहनों के चालान और 10 सीज
  • सरकारी गूल और नहर में किया अवैध अतिक्रमण हटाया
  • बेटी और उसके मित्र पर बीमा राशि हड़पने का आरोप, कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज
  • काली फिल्म लगे चार वाहनों पर कार्रवाई, मौके पर हटवाई गई फिल्म
  • रोडवेज कर्मचारी यूनियन के महामंत्री चौधरी और अध्यक्ष पपनै बने
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.