Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • किशोरी से दुष्कर्म के दोषी को बीस साल कठोर करावास
  • देहरादून

किशोरी से दुष्कर्म के दोषी को बीस साल कठोर करावास

RNS INDIA NEWS 20/09/2024
judge hammer

देहरादून(आरएनएस)। किशोरी से दुष्कर्म के दोषी को पोक्सो कोर्ट ने बीस वर्ष कठोर कारावास की सजा सुनाई है। वर्ष 2020 घटित मामले में पोक्सो कोर्ट की जज अर्चना सागर ने दोषी पर 10 हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया। सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता अल्पना थापा ने बताया कि घटना 19 व 20 जनवरी 2020 की रात की है। पटेलनगर थाना क्षेत्र की एक महिला ने 20 जनवरी को शिकायत दर्ज कराई थी। बताया था कि उनकी 15 वर्षीय बेटी उनके साथ सो रही थी। वह सुबह पांच बजे कमरे से निकल गई। आसपास में देखा तो उसका कहीं पता नहीं चला। इसके बाद पता चला कि उसे मुकेश उर्फ मुन्ना निवासी मोहब्बेवाला अपने साथ ले गया है। वह काफी समय से मुकेश के साथ बात कर रही थी। उस रात को भी दोनों ने फोन पर बात की थी। इस आधार पर पुलिस ने अपहरण का मुकदमा दर्ज कर आरोपी और किशोरी की तलाश शुरू की। पुलिस को 30 जनवरी को पता चला कि मुकेश किशोरी के साथ दिल्ली में रह रहा है। पुलिस किशोरी के परिजनों को साथ लेकर दिल्ली पहुंची और मुकेश को गिरफ्तार उसके कब्जे से किशोरी को बरामद किया गया। किशोरी ने बयानों में बताया कि मुकेश ने उसके साथ दुष्कर्म भी किया है। ऐसे में पुलिस ने इस मामले में पोक्सो और दुष्कर्म की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया। मेडिकल जांच में भी किशोरी के साथ दुष्कर्म की पुष्टि हुई। अभियोजन की ओर से इस मामले में कुल सात गवाह अदालत में पेश किए। सजा सुनाए जाने पर आरोपी को न्यायालय के आदेश पर जेल भेज दिया गया।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: धोखाधड़ी कर फरार चल रहे आरोपियों को दबोचा
Next: पांच लाख से अधिक कारीगरों ने पाया बुनियादी प्रशिक्षण

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

25 लाख की ठगी करने के आरोपी दो साइबर ठग पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखण्ड में डेटा-लिंक्ड गवर्नेंस की दिशा में कदम, मुख्य सचिव ने कार्यशाला में गुणवत्तापूर्ण डेटा व तकनीक पर दिया जोर

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

बुजुर्ग के घर चोरी- नकदी और दस्तावेजों से भरा बैग गायब

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 23 जून
  • 25 लाख की ठगी करने के आरोपी दो साइबर ठग पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार
  • उत्तराखण्ड में डेटा-लिंक्ड गवर्नेंस की दिशा में कदम, मुख्य सचिव ने कार्यशाला में गुणवत्तापूर्ण डेटा व तकनीक पर दिया जोर
  • बुजुर्ग के घर चोरी- नकदी और दस्तावेजों से भरा बैग गायब
  • अंतरजातीय विवाह के बाद युवती ने पति और ससुराल पक्ष पर लगाए गंभीर आरोप
  • डालगांव जूनियर हाईस्कूल भवन के हाल, लकड़ी की टेक पर टिकी है छत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.