Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पौड़ी
  • किरायेदारों का सत्यापन न कराने पर लगा जुर्माना
  • पौड़ी

किरायेदारों का सत्यापन न कराने पर लगा जुर्माना

RNS INDIA NEWS 23/09/2024
rns featured image new

कोटद्वार(आरएनएस)। रिखणीखाल के धयड़ गांव निवासी ठाकुर सिंह पुत्र मदन सिंह को किराएदारों का सत्यापन न कराना महंगा पड़ गया। सोमवार को सत्यापन अभियान के दौरान रिखणीखाल पुलिस ने किराएदारों का सत्यापन नहीं कराने पर ठाकुर सिंह का दस हजार रुपये का चालान कर दिया। रिखणीखाल थानाध्यक्ष संतोष पैथवाल द्वारा भी सोमवार को थाना क्षेत्र में तीन अलग-अलग टीमों का गठन कर सत्यापन अभियान चलाया गया। इस दौरान पुलिस टीम को ठाकुर सिंह पुत्र मदन सिंह निवासी धयड़ गांव के घर में पांच कश्मीरी मजदूर युवक किराएदार के रूप में मिले। टीम द्वारा उक्त युवकों से पूछताछ करने पर मालूम हुआ कि सभी युवक काम की तलाश में कश्मीर से यहां पर आए हैं। पूर्व में अवगत कराने के बाद भी मकान मालिक द्वारा इन युवकों का सत्यापन नहीं कराया गयाथा। जिस पर पुलिस टीम ने मकान मालिक ठाकुर सिंह का उत्तराखण्ड पुलिस ऐक्ट के प्रावधानों के अनुसार दस हजार रुपये का चालान कर दिया। मौके पर थानाध्यक्ष ने सभी लोगों से अपने यहां रह रहे किरायेदारों का थाने में आकर सत्यापन कराने की बात कही और ऐसा न करने पर पुलिस ऐक्ट के अंतर्गत मुकदमा दर्ज करने की चेतावनी दी। सत्यापन अभियान में उप निरीक्षक राजीव उनियाल, हेड कांस्टेबल सुशील, सुरजीत, रामबीर और राजेश कपूर आदि मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: एमडीडीए कालोनी में पार्किंग की जमीन बेचने को लेकर जताई नाराजगी
Next: धामी सरकार की निगम, निकाय, प्राधिकरण कर्मचारियों को सौगात

Related Post

IMG-20260628-WA0007
  • पौड़ी

सड़क चौड़ीकरण के दौरान बोलेरो पर गिरा बोल्डर, एक की मौत, दो घायल

RNS INDIA NEWS 28/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

कालागढ़ पावर हाउस ने जून में किया रिकॉर्ड बिजली उत्पादन

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

श्रीनगर में निहंग सिखों पर कार्रवाई की मांग, छात्र संगठनों ने सौंपा पुलिस को ज्ञापन

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • कसार देवी व चितई पंत में महिला कोतवाली का जागरूकता अभियान
  • भूमि बेचने के नाम पर एक करोड़ रुपये हड़पने का आरोप
  • ग्राम प्रहरियों को दिए नशा तस्करी व साइबर अपराधों पर सतर्क रहने के निर्देश
  • एसआईआर समीक्षा बैठक में लंबित गणना प्रपत्रों को जल्द एकत्र करने के निर्देश
  • बागेश्वर में 962 ग्राम चरस के साथ तीन युवक गिरफ्तार
  • कसार जात्रा फेस्टिवल 2026 का भव्य समापन, लोक संस्कृति और महिला सहभागिता रही आकर्षण का केंद्र
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.