Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • खूंट-धामस क्षेत्र में औषधीय पौधों की खेती से मिलेगा ग्रामीणों को रोजगार
  • अल्मोड़ा

खूंट-धामस क्षेत्र में औषधीय पौधों की खेती से मिलेगा ग्रामीणों को रोजगार

RNS INDIA NEWS 22/05/2025
rns featured image new

अल्मोड़ा(आरएनएस)।  विकासखण्ड हवालबाग के क्षेत्र खूंट-धामस में इस बार मनरेगा के माध्यम से एक नई पहल की शुरूआत करते हुए ग्रामीण लोगों के संरक्षण और आजीविका उत्थान के लिये औषधीय पौधों की खेती की योजना बनाई जा रही है। इसके तहत क्षेत्र खूंट-धामस तथा उससे लगे 6 ग्राम पंचायतों का चयन किया गया है। यह कार्य मनरेगा एवं गोविन्द बल्लभ पंत हिमालयी पर्यावरण संस्थान कोसी-कटारमल के केन्द्राभिसरण के माध्यम से किया जायेगा। प्रथम चरण में 06 ग्राम पंचायतों के 400 किसान परिवारों के 5.50 हे. बंजर भूमि पर रोजमेरी, सम्यो, तिमूर, तेजपत्ता, कपूर कचरी का कृषण कार्य को प्रारम्भ किया जा रहा है, जिसमें 268 परिवार स्वयं सहायता समूह के हैं। इस प्रोजेक्ट की कुल लागत 43.22 लाख हैं जिससे ग्रामीणों को 15516 दिनों के रोजगार के साथ-साथ फसल विपणन से अच्छी आय होने का अनुमान है। प्रथम चरण के अच्छे परिणाम प्राप्त होने पर प्रोजेक्ट के द्वितीय फेज में 10 हे. बंजर भूमि पर इस कार्य को करने की योजना बनाई गई है। गोविन्द बल्लभ पंत हिमालयी पर्यावरण अनुसन्धान संस्थान के वैज्ञानिक डॉ आशीष पाण्डे ने बताया कि खूट-धामस क्षेत्र में चयनित इस कलस्टर में औषधीय पौधों का कृषण कार्य सफल रहेगा, हमारे वैज्ञानिकों द्वारा मिट्टी की तकनीकी जांच कर ही इस प्रकार के औषधीय पौधों के कृषण कार्य की स्वीकृति दी गयी है। उन्होंने बताया कि समस्त चयनित किसानों को कृषण कार्य से सम्बन्धित प्रशिक्षण दिया जा चुका है तथा किसानों को उत्तम श्रेणी के पौध/जड़ उपलब्ध करायी जायेगी। प्रोजेक्ट के सफल निर्वाहन के लिए गोविन्द बल्लभ पंत हिमालयी पर्यावरण अनुसन्धान संस्थान विकासखण्ड की मनरेगा टीम एवं किसानों को समय-समय पर तकनीकी मार्गदर्शन देता रहेगा। खण्ड विकास अधिकारी हवालबाग के बताया कि वर्तमान में परम्परागत फसलों को जंगली जानवरों द्वारा नष्ट कर दिया जा रहा है। औषधीय खेती को पालतू मवेशी या जंगली जानवरों द्वारा नुकसान पहुंचाए जाने तथा वर्तमान में आयुर्वेदिक कम्पनियों में इनकी माँग में रूचि दिखाये जाने के कारण इस नवाचार प्रयोग को विकासखण्ड में प्रथम बार किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इस प्रोजेक्ट से ग्रामीणों को अच्छी एवं निरन्तर आमदनी के साथ-साथ पलायन रोकथाम तथा बंजर भूमि को कृषण कार्य के लिए प्रयोग किये जाने में यह प्रोजेक्ट बहुत कारगर सिद्ध होगा।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: कमलेश्वर इंटर कॉलेज में प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित
Next: शादी का झांसा देकर विधवा महिला से दुष्कर्म

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

कमला नेहरू पुरस्कार समारोह में 170 मेधावी विद्यार्थियों की माताएं सम्मानित

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

दोसाद नदी संरक्षण परियोजना के कार्यों का नाबार्ड ने किया मूल्यांकन

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

सोमेश्वर के दो बूथों पर गणना प्रपत्रों का डिजिटाइजेशन पूरा

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 17 जून
  • सहसपुर में स्वारना नदी के किनारे फेंका जा रहा कूड़ा
  • कमला नेहरू पुरस्कार समारोह में 170 मेधावी विद्यार्थियों की माताएं सम्मानित
  • इकबालपुर रेलवे फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत
  • सांसद नरेश बसंल ने सुनी व्यापारियों और क्षेत्रवासियों की समस्याएं
  • महिला इंजीनियर की मौत मामले में जांच की मांग उठी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.