Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • रुद्रप्रयाग
  • खुले आसमान के नीचे शिक्षा लेने को मजबूर छात्र
  • रुद्रप्रयाग

खुले आसमान के नीचे शिक्षा लेने को मजबूर छात्र

RNS INDIA NEWS 24/12/2021
default featured image

रुद्रप्रयाग। बीते लम्बे समय से राइंका चमकोट के मुख्य भवन का निर्माण नहीं हो पा रहा है। जर्जर हो चुके भवन के लिए शिक्षा विभाग से 20 लाख की धनराशि भी स्वीकृत हुई किंतु इसके बाद भी कार्यदायी संस्था द्वारा कक्षा-कक्षों का निर्माण नहीं हो पा रहा है, जिससे छात्र-छात्राएं खुले आसमान के नीचे शिक्षा लेने को मजबूर हैं। इधर, पीटीए अध्यक्ष ने खुशाल सिंह ने एक सप्ताह में उचित कार्यवाई न होने पर सीएम कार्यालय में धरना प्रदर्शन की चेतावनी दी है। रानीगढ़ क्षेत्र में स्थित राजकीय इंटर कॉलेज चमकोट के विद्यालय भवन की हालत जर्जर बनी हुई है। विधायक निधि से कुछ कक्षों की मरम्मत की गई, किंतु यह राशि पर्याप्त न होने पर दोबारा विद्यालय के प्रधानाचार्य भुवनेश प्रसाद भट्ट के प्रयासों से शिक्षा विभाग से अन्य कक्षा कक्षों की मरम्मत के लिए 20 लाख की धनराशि प्रदान की गई। ग्रामीण निर्माण विभाग को निर्माण कार्य की जिम्मेदारी सौंपी गई। टेंडर के बाद चहेते ठेकेदार को काम दिया गया, किंतु ठेकेदार विद्यायल भवन के दो कमरों की छत तोड़ कर कार्य को अधूरा छोड़ गए। जबकि पुनः दूसरे ठेकेदार को कार्य दिया गया। उनके द्वारा भी फिर अन्य दो और कमरों की छत तोड़ दी गई और अब मरम्मत करने के नाम निर्माण कार्य को अधर में छोड़ दिया गया। इधर, विद्यालय की जर्जर हालत के चलते छात्र-छात्राएं कड़ाके की सर्दी के बाद भी खुले आसमान के नीचे बैठने को मजबूर हैं। बताते चलें कि यहां शिक्षा विभाग ने नवीन भवन के लिए वर्ष 200 -08 में निर्माण शुरू किया गया था, किंतु तीन वर्षों तक निर्माण कार्य चलने के बाद अब, 10 वर्ष से कार्य बंद पड़ा है। जबकि इस भवन पर 84.5 लाख रुपए की धनराशि खर्च की गई। यूपी निर्माण निगम ने स्कूल भवन के लिए अतिरिक्त धनराशि की मांग की। इसके बाद 128.44 लाख का रिवाइज स्टीमेट भेजा गया। जिसे अभी तक स्वीकृति नहीं मिली है। पीटीए अध्यक्ष खुशाल सिंह ने कहा स्कूल के नए भवन का कार्य पूरा नहीं हो रहा है और पुराने भवन की मरम्मत के बजाय ठेकेदारों ने वहां तोड़फोड़ कर उसे अधर में लटका दिया है। कहा कि मुख्यमंत्री, शिक्षामंत्री से लेकर जिलाधिकारी सहित अनेक जिम्मेदारों से पत्राचार करने के बावजूद किसी तरह की कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि एक सप्ताह में कार्रवाई नहीं की गई तो वह मुख्यमंत्री कार्यालय में धरना प्रदर्शन को मजबूर होंगे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: लोक संस्कृति दिवस के रूप में मनाई इन्द्रमणि बडोनी की जयंती
Next: सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट के टेंडर खोलने पर रोक लगाई

Related Post

default featured image
  • रुद्रप्रयाग

अधिक किराया वसूलने की शिकायत पर चालान

RNS INDIA NEWS 30/01/2026 0
default featured image
  • रुद्रप्रयाग

केदारनाथ में मोबाइल पर प्रतिबंध लगाने की तैयारी

RNS INDIA NEWS 30/01/2026 0
default featured image
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • देहरादून
  • पिथौरागढ़
  • रुद्रप्रयाग

रूद्रपुर व पिथौरागढ़ मेडिकल कॉलेज का शीघ्र शुरू होगा संचालन

RNS INDIA NEWS 30/01/2026 0

Your browser does not support the video tag.

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 01 फरवरी
  • बाड़ेछीना के पास सड़क हादसा, स्कूटी सवार युवक की मौके पर मौत
  • ज्योतिर्मठ में ध्वस्त होंगे भू धंसाव के समय जर्जर हुए 55 भवन, टेक्निकल टीम ने किया सर्वे
  • यूजीसी नियमों के विरोध में राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन
  • मार्शल आर्ट में उत्तराखंड का भविष्य उज्जवल : रेखा आर्या
  • कार रेंटल सेंटर पर छापा, निजी वाहनों की चाबियां जब्त

Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.