Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • टिहरी
  • खुद अस्‍थमा पीड़ित होकर दूसरों की जिन्‍दगी बचा रही हैं डा0 अभिलाषा
  • टिहरी

खुद अस्‍थमा पीड़ित होकर दूसरों की जिन्‍दगी बचा रही हैं डा0 अभिलाषा

RNS INDIA NEWS 16/05/2021
rns featured image new

नई टिहरी। उत्तराखंड में कोरोना वायरस की दस्तक से विगत वर्ष जब लोग सहम से गए थे, उस वक्त स्वास्थ्य कर्मियों ने ही सबसे पहले कोरोना वायरस का सामना किया और पीड़ितों की जिंदगी बचाने में खुद को झोंक दिया। टिहरी जिले में तैनात डॉ. अभिलाषा ने स्वयं अस्थमा से पीड़ित होने के बावजूद फ्रंट लाइन में काम किया और कोरोना योद्धा बनकर उभरी। इन दिनों भी डॉ. अभिलाषा नई टिहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में कोरोना के खिलाफ जंग में मजबूती से मोर्चा थामें हुए हैं।

कोरोना की दूसरी लहर में भी उनका यह जज्बा बरकरार है। डॉ. अभिलाषा वीर चंद्र सिंह गढ़वाली राजकीय मेडिकल कॉलेज श्रीनगर गढ़वाल से पासआउट हैं। वह पिछले साल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र छाम टिहरी में कार्यरत रहीं। कोरोना की दस्तक हुई तो उनके कंधों पर महत्वपूर्ण जिम्मेदारी आ गई। स्वयं अस्थमा से पीड़ित होने पर उन्हें कोरोना संक्रमण का खतरा ज्यादा था, लेकिन उन्होंने अपनी परवाह नहीं की और सैंपलिंग, मॉनिटिरिंग और ट्रीटमेंट का काम शुरू कर दिया।

प्रवासियों के आने का सिलसिला शुरू हुआ और अस्पताल में भी कोरोना पीड़ितों के आने का दौर शुरू हुआ। इस दौरान खुद भी कई बार डॉ. अभिलाषा की तबीयत खराब हुई। पिछले साल जून में तो वह ड्रिप चढ़ी होने के बावजूद अपनी ड्यूटी करती रहीं। इस दौरान उनके पिता केएल कौबियाल और मां कमला देवी ने भी उन्हें फर्ज निभाने के लिए प्रोत्साहित किया। वह अभिलाषा को सावधानी बरतने के लिए भी हर दिन कहते थे।

वह अभी तक तीन बार अपनी कोरोना जांच करवा चुकी, लेकिन हर बार विजेता बनकर उभरी और रिपोर्ट नेगेटिव आई। पिछले साल अक्टूबर में डॉ. अभिलाषा का ट्रांसफर नई टिहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में हुआ। पिछले कुछ दिनों से कोरोना की दूसरी लहर चलने के बाद अभिलाषा फिर से पुराने अंदाज में हैं और हर दिन मरीजों की जांच और उपचार में जुटी हैं। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नई टिहरी की प्रभारी डॉ. अभिलाषा कौबियाल ने बताया कि मुझे अस्थमा की शिकायत रहती है, लेकिन कोरोना के खिलाफ लड़ने के लिए मेरे फर्ज ने मुझे हौसला दिया। पिछले साल से अभी तक मैंने मास्क नहीं उतारा है। अब तो मास्क लगाया है या नहीं लगाया है यह भी पता नहीं चलता।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: देहरादून और दिल्ली से दवा मंगवाकर घर बैठे ही उपलब्ध करवा रही है ये डाक्‍टर
Next: परवान नहीं चढ़ पा रही है प्रमुख शहरों में रिंग रोड और बाइपास की योजना

Related Post

rns featured image new
  • टिहरी

हायर सेंटर रेफर की गई गर्भवती ने रास्ते में ही दिया बच्चे को जन्म, सीएमओ से मांगी जांच रिपोर्ट

RNS INDIA NEWS 16/07/2026 0
rns featured image new
  • टिहरी

अधिक किराया वसूलने की शिकायत पर परिवहन विभाग ने की बैठक

RNS INDIA NEWS 15/07/2026 0
rns featured image new
  • टिहरी

केतन हत्याकांड में आया नया मोड़; जांच में नाबालिग से दुष्कर्म की पुष्टि, मां की तहरीर पर दर्ज हुआ मामला

RNS INDIA NEWS 14/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 17 जुलाई
  • फर्जी आईपीएस बनकर करोड़ों के सपने बेचने वाला यशोवर्धन गिरफ्तार
  • 2031 तक पूरा करें लखवाड़ बांध परियोजना का निर्माण: मुख्य सचिव
  • शक्ति नहर में डूबे युवक का पांच दिन बाद मिला शव
  • हरेला पर हरिद्वार पुलिस ने शुरू किया 10 हजार पौधारोपण का अभियान
  • शैक्षिक प्रगति ही संस्थान की उन्नति का मूल आधार: कुलपति
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.