Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • चमोली
  • देहरादून और दिल्ली से दवा मंगवाकर घर बैठे ही उपलब्ध करवा रही है ये डाक्‍टर
  • चमोली

देहरादून और दिल्ली से दवा मंगवाकर घर बैठे ही उपलब्ध करवा रही है ये डाक्‍टर

RNS INDIA NEWS 16/05/2021
rns featured image new

गोपेश्वर। विगत वर्ष लॉकडाउन में सार्वजनिक परिवहन सेवाओं के बंद होने के कारण लोग एक जिले से दूसरे में भी नही जा पा रहे थे। मेडिकल स्टोर भी निर्धारित समय तक ही खोले जा रहे थे। चमोली जिले में जिन व्यक्तियों का इलाज देहरादून, दिल्ली से चल रहा था उन्हें दवा उपलब्ध नहीं हो पा रही थी। इस दौरान जिले के डिप्टी सीएमओ डॉ. मनवर सिंह खाती की पत्नी आयुर्वेद चिकित्सक डॉ. कुसुम खाती ने जब विभाग की यह दिक्कत सुनी तो उन्होंने खुद ही इस जिम्मेदारी को संभालने का निर्णय लिया। उन्होंने जिले के 600 से अधिक मरीजों को देहरादून और दिल्ली से दवा मंगवाकर घर बैठे ही उपलब्ध करवाई।

कोरोना की दूसरी लहर में भी मरीजों की मदद करने का उनका यह जज्बा बरकरार है। लॉकडाउन के दौरान प्रशासन ने स्वास्थ्य विभाग को अन्य किसी बीमारी से जूझ रहे मरीजों को उनके घर पर ही दवा उपलब्ध करवाने निर्देश दिए। लेकिन, यह कार्य इतना आसान नहीं था। दवाइयां उपलब्ध कैसे होगी यह एक बड़ी समस्या थी। डॉ. कुसुम खाती और उनकी टीम ने अप्रैल के तीसरे हफ्ते से जुलाई तक लॉकडाउन के दौरान व उसके बाद भी हृदय, कैंसर सहित अन्य गंभीर बीमारियों से देहरादून, दिल्ली सहित मैदानी अस्पतालों में उपचार करा रहे जिले के कई मरीजों को दवा मंगवाकर घर बैठे ही उपलब्ध करवाई।

डॉ. खाती के अनुसार एक वाट्सएप ग्रुप बनाकर जरूरतमंदों के मेडिकल पर्चे व चिकित्सक की सलाह के बाद दवाइयां घर तक पहुंचाई गई। संबंधित दवाइयां या तो देहरादून, ऋषिकेश या दिल्ली में उपलब्ध हो रही थी। ऐसे में स्वास्थ्य विभाग द्वारा कोरोना बचाव की सामग्री लेने के लिए देहरादून भेजी जाने वाली एंबुलेंस से संपर्क बनाकर दवा मंगाई गई। जिला मुख्यालय में दवा पहुंचने के बाद मरीज तक पहुंचाने के लिए स्वास्थ्य सेवाओं के लिए जिले में प्रयोग होने वाले वाहनों की मदद ली गई। डॉ. कुसुम खाती बताती हैं कि कई बार तो ऐसा हुआ कि दवाई खत्म होने के बाद मरीज की हालत बिगड़ने पर दवा की डिमांड स्वजनों ने की। जो तुरंत उपलब्ध कराई जानी थी।
स्वजन बार-बार दवा उपलब्ध कराने का अनुरोध कर रहे थे। लिहाजा ऐसे में देहरादून से आ रहे समाचार पत्र या अन्य वाहनों से भी मदद लेकर तुरंत जरूरतमंद को दवा उपलब्ध कराई गई। दवा खत्म होने से पूर्व ही वाट्सएप ग्रुप पर मैसेज कर दिया जाता था।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: जल्‍द ही शुरू होगा फिर से राज्‍य में टीकाकरण
Next: खुद अस्‍थमा पीड़ित होकर दूसरों की जिन्‍दगी बचा रही हैं डा0 अभिलाषा

Related Post

rns featured image new
  • चमोली

ढोल नगाड़ों के साथ निकाला जुलूस, अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे

RNS INDIA NEWS 25/05/2026 0
rns featured image new
  • चमोली

पुरानी पेंशन बहाली के लिए निकाली हुंकार रैली

RNS INDIA NEWS 24/05/2026 0
rns featured image new
  • चमोली

सीमांत जिलों में टेक्नोलॉजी हब विकसित करने पर जोर

RNS INDIA NEWS 24/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 01 जून
  • घरेलू हिंसा के मामले की सुनवाई को पंहुची महिला से पति ने की अभद्रता
  • तीन दिन से लापता सिडकुल कर्मी का शव पेड़ से लटका मिला
  • मां-बेटे पर हमला, आठ लोगों पर केस दर्ज
  • अहिल्याबाई ने समाज सेवा की ऐसी मिसाल कायम की: हरीश रावत
  • पानी निकासी के विवाद में पड़ोसियों के बीच मारपीट, सात पर केस
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.