Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • खेत पर कब्जा करने के विरोध पर ट्रैक्टर चढ़ाने की कोशिश
  • ऊधम सिंह नगर

खेत पर कब्जा करने के विरोध पर ट्रैक्टर चढ़ाने की कोशिश

RNS INDIA NEWS 14/07/2024
rns featured image new

रुद्रपुर(आरएनएस)।  दिनेशपुर की एक महिला ने अपने गांव के एक युवक पर उसके खेत पर जबरन कब्जा करने का आरोप लगाया है। आरोप है कि विरोध करने पर युवक ने उस पर ट्रैक्टर चढ़ाने की कोशिश की है। मामले में उसने थाना दिनेशपुर पुलिस से शिकायत की, लेकिन उसने कोई कार्रवाई नहीं की। इस पर पीड़िता ने एसएसपी को शिकायती पत्र देकर आरोपी पर कार्रवाई करने की मांग की है।ग्राम भट्ट भोज लच्छी थाना दिनेशपुर निवासी हीरा देवी पत्नी मोहन सिंह ने रविवार को एसएसपी को दिए शिकायती पत्र में कहा कि नौ जुलाई को वह अपनी ननद पार्वती के साथ खेत की देखरेख करने गई थी। आरोप है कि इस दौरान उसके गांव का एक युवक अपने साथियों के उनके खेत में ट्रैक्टर लेकर पहुंच गया और जबरन खेत पर कब्जा करने की नीयत से मेढ़ को काटने लगा। विरोध करने पर गाली-गलौज और जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करने उनसे भागने के लिए कहा गया। आरोप है कि इसके बाद उनके ऊपर ट्रैक्टर चढ़ाने की कोशिश की गई और उनसे मारपीट की गई। यह देख कुछ व्यक्तियों ने बीचबचाव किया। इसके बाद उनको जान से मारने की धमकी देकर उनका पूरा खेत जोत दिया। किसी तरह वह मौके से भागकर घर आयी और 112 नंबर पर फोन कर पुलिस को सूचना दी। आरोप है कि मौके पर पुलिस आई और उल्टा उनको ही डराने-धमकाने लगे। उसी दिन उन्होंने थाना दिनेशपुर में भी शिकायती पत्र दिया, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। पीड़िता ने एसएसपी से आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: जंगल में पुलिस का छापा, नाबालिग समेत दो पकड़े
Next: बदरीनाथ में नये रावल ने दायित्व संभाला

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

नानकमत्ता विधानसभा में एसआईआर के धीमी गति से एसडीएम नाराज

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

सीएम घोषणा के अंतर्गत क्षेत्र को बाढ़ से बचाने के लिए कार्य शुरू

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

साइबर ठगों ने यूपीआई के जरिए दो लाख निकाले

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 24 जून
  • खेत बचाओ अभियान के तहत वैज्ञानिकों ने किसानों को किया जागरूक
  • मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो 29 जुलाई से फिर आंदोलन करेंगे गुरिल्ले
  • टीबड़ी क्षेत्र में रेलवे की दस बीघा जमीन कब्जा मुक्त कराई
  • कोसी नदी में डूबने से दो युवकों की मौत, क्षेत्र में मचा हड़कंप
  • तहसील परिसर में शत्रु संपत्ति की ई-नीलामी को लेकर जागरूकता शिविर आयोजित
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.