Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • खेत में सोना दबा होने का लालच देकर की ठगी, तीन गिरफ्तार
  • हरिद्वार

खेत में सोना दबा होने का लालच देकर की ठगी, तीन गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 22/05/2022
rns featured image new

रुड़की। एक परिवार से जादू टोना कर खेत में ढाई कुंतल सोना दबा होने का लालच देकर 80 हजार रुपये ठग लिए। पुलिस ने जांच कर तीन ठगों को 20 हजार रुपये और कुछ जेवरात के साथ गिरफ्तार कर लिया। रविवार को तीनों ठगों को जेल भेज दिया गया। शिखर गांव निवासी टेकचंद ने कोतवाली मंगलौर ने तहरीर देकर बताया था कि पुत्री अपने परिवार के साथ कस्बा भगवानपुर में किराये के मकान में रहती है। पुत्र राहुल भी अधिकांश बहन के यहां आता जाता रहता है। परिवार के सदस्य घरेलू सामान की खरीदी विनीत की दुकान से करते रहते हैं। विनीत ने राहुल की पहचान अपने दोस्त कार्तिक और पिंकी से कराई। बताया कि कार्तिक जादू टोने का काम करता है। जमीन में गढ़े जेवरात निकाल कर दे सकता है। बताया कि ढाई कुंतल सोना गढ़ा है जो वह जादू टोने से निकाल सकता है। राहुल को विश्वास में लेकर ठग उसको शिखर गांव लेकर पहुंच गए। जहां खेत में गड्ढा खोदकर कुछ मंत्र पढ़कर जेवरात दिखाए। बताया था कि दो दिन के अंदर पूरा सोना खेत से निकालकर दे देंगे। जिसमें करीब अस्सी हजार रुपये का खर्चा आएगा। जमीन से सोने निकालकर देने के लालच में आकर राहुल से ठगों को रकम दे दी। रकम लेकर तीनों फरार हो गए। मामला पुलिस तक पहुंचा तो पुलिस ने विनीत कुमार, पिंकी कुमार निवासी कस्बा भगवानपुर, कार्तिक निवासी मोहल्ला पठानपुरा कस्बा देवबंद सहारनपुर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। रविवार को 20 हजार रुपये तंमतंत्र साम्रगी और नकली महिला श्रृंगार का सामान बरामद किया है। थाना प्रभारी निरीक्षक अमरजीत सिंह ने बताया कि विनीत कुमार, पिंकी कुमार और कार्तिक को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक अनिल बिष्ट, कांस्टेबल भूपेन्द्र सिंह, हरदयाल पंवार, सुधीर चौधरी, प्रवीण गुलेरिया और लाल सिंह शामिल रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: लंबे इंतजार के बाद पहुंचा यूरिया
Next: युवक की संदिग्ध हालात में जलने से मौत

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

तमंचे के बल पर महिला से दुष्कर्म व लूट, चार आरोपी गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 15/07/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

हरिद्वार में युवती से छेड़छाड़ में हरियाणा के पर्यटक को भीड़ ने पीटा, वीडियो हुआ वायरल

RNS INDIA NEWS 15/07/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

चारदीवारी तोड़ने के बाद विरोध करने पर मारपीट, केस दर्ज

RNS INDIA NEWS 15/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • शनिवार को इस्कॉन दून में निकालेगा श्री जगन्नाथ रथ यात्रा
  • राशिफल 16 जुलाई
  • तमंचे के बल पर महिला से दुष्कर्म व लूट, चार आरोपी गिरफ्तार
  • सफाई कर्मचारियों के आमरण अनशन को पार्षदों का समर्थन
  • हरिद्वार में युवती से छेड़छाड़ में हरियाणा के पर्यटक को भीड़ ने पीटा, वीडियो हुआ वायरल
  • नाबार्ड के 45वें स्थापना दिवस पर गौ-सदन में हुआ पौधरोपण
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.