Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • ग्रामीणों ने लगाया अतिक्रमण का आरोप
  • अल्मोड़ा

ग्रामीणों ने लगाया अतिक्रमण का आरोप

RNS INDIA NEWS 25/11/2023
rns featured image new

अल्मोड़ा। नगर से लगे खत्याड़ी क्षेत्र में ग्रामीणों ने सड़क पर अतिक्रमण का आरोप लगाया है। ग्रामीणों का कहना है कि खूँट मोटर मार्ग जो कि मेडिकल कॉलेज को बेस से जोड़ता है में कई लोगों द्वारा सड़क में अतिक्रमण किया गया है। अतिक्रमण से सड़क की नालियां बंद हो गई हैं जिससे नालियों का पानी सड़क पर आ रहा है और सड़क क्षतिग्रस्त हो रही है। ग्रामीणों का कहना है कि क्षतिग्रस्त मोटर मार्ग पर कई लोग व बच्चे चोटिल हो चुके हैं। यहाँ मौके पर ग्राम प्रधान सैनार अर्जुन बिष्ट ने कहा कि नालियों के ऊपर अतिक्रमण के चलते सारा पानी और गन्दगी सड़क पर बह रही है और सड़क ख़राब हो रही है। तलाड़ ग्राम प्रधान विनोद कनवाल ने कहा कि सड़क की स्थिति बेहद खराब है जबकि दो साल पहले ही सड़क पर डामर हुआ था। सामाजिक कार्यकर्ता मदन बिष्ट ने कहा कि लोक निर्माण विभाग को लोगों द्वारा सड़क पर किए गए अतिक्रमण को ध्वस्त करना चाहिए तथा नालियों और सड़क को दुरूस्त करना चाहिए। शुक्रवार को ग्रामीणों के बुलाने पर प्रांतीय खंड लोनिवि के अवर अभियंता अशोक सिंह भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि अतिक्रमण के सम्बन्ध में अतिक्रमणकारियों को नोटिस दिया गया है व जल्द ही नालियों का निर्माण किया जाएगा।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: मुख्यमंत्री धामी ने लिया सिलक्यारा टनल रेस्क्यू ऑपरेशन का जायज़ा
Next: बर्थडे मनाने के लिए पति ने दुबई लेकर जाने से किया इंकार तो पत्नी ने कर दिया ये कांड

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

नीट री-एग्जाम शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष ढंग से संपन्न, पुलिस रही मुस्तैद

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

केतन हत्याकांड के विरोध में गांधी पार्क में धरना, दोषियों को कड़ी सजा देने की मांग

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
alm 01_11zon
  • अल्मोड़ा
  • उत्तराखंड

उत्तराखंड के धामों के संरक्षण एवं विकास के लिए सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध: धामी

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • कर्णप्रयाग की घटना पर सिख समाज में रोष
  • नीट री-एग्जाम शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष ढंग से संपन्न, पुलिस रही मुस्तैद
  • केतन हत्याकांड के विरोध में गांधी पार्क में धरना, दोषियों को कड़ी सजा देने की मांग
  • मृतक के फर्जी हस्ताक्षर से मकान-दुकानें हड़पने की कोशिश
  • आयरिश पुल के निकट मिले युवक के शव के मामले में मुकदमा दर्ज
  • उत्तराखंड के धामों के संरक्षण एवं विकास के लिए सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध: धामी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.