Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • चम्पावत
  • खटोली क्षेत्र में लचर मोबाइल सेवा के चलते ग्रामीण परेशान
  • चम्पावत

खटोली क्षेत्र में लचर मोबाइल सेवा के चलते ग्रामीण परेशान

RNS INDIA NEWS 20/07/2024
rns featured image new
चम्पावत(आरएनएस)।  जिले के दूरस्थ क्षेत्र खटोली में भारत संचार निगम लिमिटेड सहित अन्य कंपनियों की लचर मोबाइल सेवा के कारण ग्रामीण उपभोक्ताओं को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बीएसएनएल के अलावा निजी €क्षेत्र की वोडाफोन और आइडिया आदि मोबाइल कंपनियों के नेटवर्क के खराब होने से घर से बाहर रह रहे लोगों को अपने परिजनों से संपर्क नहीं हो पा रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि महीने में सात दिन से अधिक समय तक तो क्षेत्र की मोबाइल सेवा पूरी तरह से बंद ही रहती है। ग्रामीणों को मोबाइल से संपर्क स्थापित करने के लिए उंचाई वाले स्थानों में जाना पड़ता है। क्षेत्र के सामाजिक कार्यकर्ता मनमोहन सिंह बुराठी, प्रवीण सिंह, मिलाप सिंह आदि का कहना है कि टेलीकॉम कंपनियों ने रिचार्ज का दाम तो काफी बढ़ा दिया है, लेकिन मोबाइल सेवा का स्तर एकदम गिरा दिया है। ग्रामीणों का कहना है कि गांवों में बुजुर्गो और महिलाओं के रहने तथा अधिकांश पुरूषों के रोजगार और अन्य कार्य के चलते घरों से बाहर रहना पड़ता है। ऐसे में बाहर रहने वाले लोग अपने परिजनों से संपर्क स्थापित नहीं कर पा रहे हैं। उन्होंने जिला प्रशासन से क्षेत्र की मोबाइल सेवा में सुधार करने की मांग उठाई है।
शेयर करें..

Post navigation

Previous: पेड़ पर चढ़े अजगर को वन विभाग की टीम ने किया रेस्क्यू
Next: खराब मौसम के चलते केदारनाथ नहीं पहुंच सके सीएम

Related Post

rns featured image new
  • चम्पावत

चंपावत के चर्चित दुष्कर्म प्रकरण में बदले की भावना से साजिश रचने की आशंका

RNS INDIA NEWS 07/05/2026 0
rns featured image new
  • चम्पावत

गोलज्यू महोत्सव में कारोबारी गतिविधियां शुरू हुई

RNS INDIA NEWS 05/05/2026 0
rns featured image new
  • चम्पावत

चम्पावत में गोलज्यू महोत्सव की तैयारी तेज

RNS INDIA NEWS 14/04/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • साइबर ठगी पीड़ितों को अब घर बैठे मिलेगा होल्ड पैसा, एमआरएम पोर्टल शुरू
  • राशिफल 11 जून
  • हरिद्वार नगर निगम घोटाले में कानूनगो के खिलाफ कार्रवाई की मांग
  • मीनाक्षी नटराजन का नामांकन बहाल करने को कांग्रेस का धरना
  • ग्रामीण क्षेत्रों में जबरन स्मार्ट मीटर लगाए जाने का विरोध
  • मोहान-गनियाद्योली मोटर मार्ग के सुधारीकरण को मिली प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.