Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • खाते के नवीनीकरण के नाम पर कंपनी मैनेजर से सवा लाख की ठगी
  • हरिद्वार

खाते के नवीनीकरण के नाम पर कंपनी मैनेजर से सवा लाख की ठगी

RNS INDIA NEWS 11/05/2023
hacker

हरिद्वार। सिडकुल की एक कंपनी के प्रोडक्शन मैनेजर को खाते का नवीनीकरण कराने के नाम पर बैंक अधिकारी बताकर टप्पेबाज ने करीब सवा लाख रुपये की चपत लगा दी। साइबर क्राइम में चली एक माह जांच के बाद सिडकुल पुलिस ने धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। कृष्ण कान्त शुक्ल पुत्र राजनारायण शुक्ल निवासी सिडकुल ने कहा कि बीते दस अप्रैल की सुबह उसको एक व्यक्ति का फोन आया। उसने खुद को एक बैंक का सेवा अधिकारी बताकर केसीसी खाते का नवीनीकरण कराने की बात कही। खाते का नवीनीकरण नहीं कराने पर प्रतिदिन अधिक ब्याज लगाने की बात कही। प्रोडक्शन मैनेजर ने एक-एक कर बैंक से जुड़ी सारी जानकारी टप्पेबाज को दे दी। देखते ही देखते उसके खाते से तीन किस्तों में सवा लाख रुपये उड़ गए। थाना प्रभारी निरीक्षक रमेश सिंह तनवार ने बताया कि शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: अफसरों की ट्रांसफर-पोस्टिंग का अधिकार आप सरकार के पास, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला
Next: नेशनल टेक्नोलॉजी डे पर हुआ कार्यशाला का आयोजन

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

तमंचे के बल पर महिला से दुष्कर्म व लूट, चार आरोपी गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 15/07/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

हरिद्वार में युवती से छेड़छाड़ में हरियाणा के पर्यटक को भीड़ ने पीटा, वीडियो हुआ वायरल

RNS INDIA NEWS 15/07/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

चारदीवारी तोड़ने के बाद विरोध करने पर मारपीट, केस दर्ज

RNS INDIA NEWS 15/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • शनिवार को इस्कॉन दून में निकालेगा श्री जगन्नाथ रथ यात्रा
  • राशिफल 16 जुलाई
  • तमंचे के बल पर महिला से दुष्कर्म व लूट, चार आरोपी गिरफ्तार
  • सफाई कर्मचारियों के आमरण अनशन को पार्षदों का समर्थन
  • हरिद्वार में युवती से छेड़छाड़ में हरियाणा के पर्यटक को भीड़ ने पीटा, वीडियो हुआ वायरल
  • नाबार्ड के 45वें स्थापना दिवस पर गौ-सदन में हुआ पौधरोपण
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.