Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • खांसी, जुकाम और बुखार हो तो बच्चे को स्कूल में न भेजें
  • ऊधम सिंह नगर

खांसी, जुकाम और बुखार हो तो बच्चे को स्कूल में न भेजें

RNS INDIA NEWS 27/04/2022
rns featured image new

रुद्रपुर। कोरोना संक्रमण के खतरे को बढ़ता देख स्वास्थ्य विभाग ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। सीएमओ ने अब निजी स्कूल संचालकों को बच्चों के लिए मास्क और सेनेटाइजर रखने के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही अगर किसी बच्चे को काफी समय से खांसी, जुकाम और बुखार हो तो उसको स्कूल में न ही बुलाएं। इसके साथ ही उन्होंने 12 से 14 वर्ष तक के बच्चों को वैक्सीनेशन कराने के निर्देश भी दिए हैं।  देश में कोरोना की चौथी लहर अब शुरू हो चुकी है। ऐसे में स्वास्थ्य विभाग ने भी रफ्तार तेज कर दी है। इसके लिए सीएमओ डॉ. सुनीता चुफाल ने सबसे पहले निजी स्कूलों की बैठक ली। उन्होंने निजी स्कूलों को साफ तौर पर निर्देश दिए हैं कि कोरोना की चौथी लहर शुरू हो गई है। ऐसे में सभी को सावधानी बरतने की जरूरत है। उन्होंने प्रधानाचार्यों को बताया कि सभी लोग बच्चों को मास्क प्रतिदिन लगाकर आने के निर्देश दिए। इसके साथ ही सेनेटाइजर लगाने के लिए भी बच्चों को प्रेरित करें। उन्होंने कहा कि अगर बच्चों को खांसी, जुकाम और बुखार आ रहा है तो उसको स्कूल न बुलाए। अभिभावक बच्चों को फ्लू क्लीनिक ले जाकर उनका टेस्ट कराएं। अगर बच्चा ठीक है तो उसको दोबारा स्कूल भेजे। इस दौरान सीएमओ ने स्कूल संचालकों से कहा कि बच्चों को कोविड के प्रति जागरूक करें। उनको कोरोना से बचाव के तरीके से अवगत कराएं और बचाव करने के लिए उनको टिप्स भी दें।

1620 बच्चों को लगी डोज:   12 से 14 वर्ष के सात लाख बच्चों को कोविड की डोज लगनी थी, लेकिन अभी तक 1620 बच्चों को डोज लग सकी है। ऐसे में बच्चों को डोज लगाने में काफी शिथिलता बरती गई है। इसके लिए सीएमओ ने स्टाफ को तेजी लाने के लिए कहा है।
आशाएं करेंगी लक्ष्य पूरा:  सीएमओ ने आशा कार्यकत्रियों को 12 से 14 वर्ष के बच्चों को वैक्सीनेशन कराने के लिए आदेश दिए हैं। उनका कहना है कि जिले में सभी बच्चों को शत प्रतिशत वैक्सीनेशन कराना है। 12 से 14 वर्ष के बच्चों को घर-घर जाकर जागरूक करें, ताकि ग्रामीण इलाकों में अभिभावक भी बच्चों को वैक्सीन लगवा लें। इसके लिए डयू लिस्ट बनाई जा रही है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: कन्याधन दिलाने के नाम ठगी, तहरीर सौंपी
Next: 19 मई को होगा श्रद्धालुओं का पहला जत्था हेमकुंड साहिब रवाना

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

काशीपुर से लापता युवती 10 दिन बाद अजमेर से सकुशल बरामद

RNS INDIA NEWS 15/07/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

एनएमसी मान्यता के लिए राजकीय मेडिकल कॉलेज की तैयारी तेज

RNS INDIA NEWS 14/07/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

बेहड़ ने शिक्षा मंत्री से मिलकर 15 विद्यालयों के उच्चीकरण की मांग दोहराई

RNS INDIA NEWS 14/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 16 जुलाई
  • सफाई कर्मचारियों के आमरण अनशन को पार्षदों का समर्थन
  • नाबार्ड के 45वें स्थापना दिवस पर गौ-सदन में हुआ पौधरोपण
  • एसएसजे विश्वविद्यालय में ‘वीरांगना फेस्ट’ का आयोजन, एनसीसी कैडेट्स को मिली नई रैंक
  • हरेला पर्व के पूर्व दिवस पर बल्ढौटी वन क्षेत्र में हुआ पौधारोपण
  • काशीपुर से लापता युवती 10 दिन बाद अजमेर से सकुशल बरामद
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.