Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • केरल में मिला मंकीपॉक्स का दूसरा मामला, एयरपोर्ट पर हुई मरीज की पहचान
  • राष्ट्रीय

केरल में मिला मंकीपॉक्स का दूसरा मामला, एयरपोर्ट पर हुई मरीज की पहचान

RNS INDIA NEWS 19/07/2022
rns featured image new

तिरुवनंतपुरम (आरएनएस)। देश में मंकीपॉक्स का दूसरा मामला मिला है। दोनों ही केस केरल में ही पाए गए हैं। शख्स में लक्षण दिखने के बाद उसे कन्नूर के परियाराम मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था। उसका सैंपल नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ वायरॉलजी भेजा गया था जहां रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। राज्य के स्वास्थ्य सचिव ने इसकी पुष्टि कीहै। यह शख्स विदेश से मेंगलुरु हवाई अड्डा पहुंचा था।
केरल के स्वास्थ्य  विभाग ने राज्य के सभी पांच हवाई अड्डों पर निगरानी बढ़ा दी है। शख्स जब एयरपोर्ट पर पहुंचा तो जांच के दौरान उसमें लक्षण दिखायी दिए इसके बाद उसे सीधा अस्पताल भेज दिया गया। मंकीपॉक्स का पहला मामला भी केरल में ही पाया गया था। वह शख्स यूएई से वापस लौटा था। उसके संपर्क में आने वाले टैक्सी ड्राइवर, परिवार के लोगों और सह यात्रियों को भी निगरानी में रखा गया है।
डब्लूएचओ के मुताबिक मंकीपॉक्स के केस 63 देशों में पाए जा चुके हैं और अब तक 9 हजार से ज्यादा लोग संक्रिमित हो चुके हैं। मई के बाद यह वायरस तेजी से फैला है। डब्लूएचओ ने कहा है कि यह बीमारी ऑर्थोपॉक्स वायरस जीनस से संबंधित है। मंकीपॉक्स के लक्षण चेचक से मिलते जुलते हैं। इसमें सिरदर्द, बुखार, थकावट, शरीर में दर्द, ठंड लगाना, शरीर पर छाले निकलना शामिल है।

तमिलनाडु में बच्चे की रिपोर्ट निगेटिव
विजयवाड़ा में एक बच्चे में मंकीपॉक्स के लक्षण देखे गए थे। इसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया और सैंपल टेस्ट के लिए भेजा गया। राहत की बात यह थी कि रिपोर्ट निगेटिव आई है। इसके बावजूद उसके संपर्क में आने वाले लोगों को ऑब्जर्वेशन में रखा गया है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: सीएम धामी ने किया पुस्तक ‘बियोंड दि मिस्टी वेल- टैम्पल टेल्स ऑफ उत्तराखंड’ का विमोचन
Next: अमरनाथ यात्रा पूरी होने से पहले पिघल गए बाबा बर्फानी, आगे बढ़ रहे 10,000 श्रद्धालुओं को नहीं हो पाएंगे शिवलिंग के दर्शन

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

दिल्ली हाई कोर्ट ने नीट परीक्षा से पहले टेलीग्राम पर प्रतिबंध बरकरार रखा

RNS INDIA NEWS 19/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

भांजी से बात करने की खौफनाक सजा, मामाओं ने बीच सड़क पर युवक पर चढ़ा दी कार

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-13 at 18.54.51
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की मौजूदगी में आईएमए की पासिंग आउट परेड संपन्न, 515 कैडेट बने सैन्य अधिकारी

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 22 जून
  • सड़क डामरीकरण के लिए निविदा जारी होने के बाद भी काम शुरू नहीं
  • शेयर बाजार में भारी मुनाफे का लालच देकर 1.17 लाख की ठगी
  • हाईटेंशन बिजली लाइन का ग्रामीणों ने किया विरोध
  • कर्णप्रयाग की घटना पर सिख समाज में रोष
  • नीट री-एग्जाम शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष ढंग से संपन्न, पुलिस रही मुस्तैद
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.