Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • केन्द्र ने नक्सलियों के खात्मे के लिए बनाई ठोस योजना
  • राष्ट्रीय

केन्द्र ने नक्सलियों के खात्मे के लिए बनाई ठोस योजना

RNS INDIA NEWS 07/04/2021
rns featured image new

छत्तीसगढ़ नक्सली हमले को लेकर हुई उच्च स्तरीय बैठक

नई दिल्ली, (आरएनएस)। छत्तीसगढ़ में दो हफ्ते से भी कम समय में दूसरा नक्सली हमला हो गया। इन घटनाओं में सुरक्षा बलों के 27 जवान शहीद हो गए जबकि कुल 46 जवान घायल हैं। अंतरराष्ट्रीय जगत का ध्यान खींचने वाले बीजापुर हमले के बाद केंद्रीय गृह मंत्री ने घटना में घायल जवानों से मुलाकात की, उनका हालचाल जाना और हौसला आफजाई की। शाह ने जवानों के साथ खाना भी खाया। उससे पहले शाह ने दिल्ली में उच्चस्तरीय बैठक की जिसमें देश को स्तब्ध कर देने वाले ताजा नक्सली हमले के परिप्रेक्ष्य में सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की गई।
नक्सलियों के खिलाफ होगी निर्णायक कार्रवाई
उसके बाद छत्तीसगढ़ दौरे पर पहुंचे केंद्रीय गृह मंत्री ने नक्सलियों के खिलाफ निर्णायक कार्रवाई के मुद्दे पर राज्य सरकार के साथ भी चर्चा की। कहा जा रहा है कि इस मुद्दे पर राज्य की भूपेश बघेल सरकार ने भी केंद्र सरकार को भरपूर साथ देने का आश्वसान दिया। कहा जा रहा है कि महीने भर में ही केंद्र और राज्य सरकार के संयुक्त प्रयासों से नक्सलियों के खिलाफ बहुत बड़ी कार्रवाई शुरू हो सकती है। सूत्रों की मानें तो सुरक्षा बल ऑपरेशन की रूपरेखा तैयार करने में जुट गए हैं। उन्हें बिल्कुल पिन-पॉइंटेड ऑपरेशन करने का खाका खींचने के कहा गया है ताकि गुरिल्ला दल में शामिल नक्सलियों का पूरी तरह सफाया किया जा सके। गृह मंत्री शाह ने कहा भी कि माओवादियों के खिलाफ लड़ाई अपने निर्णायक मोड़ पर पहुंच चुकी है और सुरक्षा बलों के शौर्य एवं शहादत की तार्किक परिणति सामने आएगी। उन्होंने कहा कि माओवादियों के खिलाफ लड़ाई को तेज किया जाएगा और आखिर में हमारी ही जीत होगी। राज्य सरकार के कई सूत्रों ने इस बात की पुष्टि की है कि नक्सली कमांडर हिडमा को मार गिराने की योजना बन गई है। वो केंद्र और राज्य सरकारों के निशाने पर आ गया है। हिडमा ही पिछला हमला करवाया था और उसी की अगुवाई में पिछले एक दशक में कई बड़े नक्सल हमले हुए हैं।
शाह और सीएम के साथ बड़े अफसरों की मीटिंग
सुरक्षा बलों पर ताकुलगुड़ा में हुए बर्बर हमले के बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, केंद्रीय गृह सचिव एके भल्ला, भारत सरकार के सुरक्षा सलाहकार के विजयकुमार, सीआरपीएफ के डीजी कुलदीप सिंह, आईबी के डायरेक्टर अवरिंद कुमार, छत्तीसगढ़ के डीजीपी डीएम अवस्थी, स्पेशल डीजी (नक्सल ऑपरेशन) अशोक जुनेजा और अन्य उच्च पदस्थ अधिकारियों की सोमवार को मीटिंग हुई। एक अधिकारी ने बताया, इस रिव्यू मीटिंग में माओवादियों के खिलाफ अभियानों की विस्तृत योजना का खाका तैयार किया गया है। माओवादियों के खिलाफ लड़ाई अपने निर्णायक मोड़ पर पहुंच चुकी है और सुरक्षा बलों के शौर्य एवं शहादत की तार्किक परिणति सामने आएगी। उन्होंने कहा कि माओवादियों के खिलाफ लड़ाई को तेज किया जाएगा और आखिर में हमारी ही जीत होगी। – अमित शाह, केंद्रीय गृह मंत्री

सुकमा के जंगलों से होगा नक्सलियों का सफाया
इसके अलावा, तेलंगाना और ओडिशा की सीमा से सटे सुकमा के जंगलों में सक्रिय कुछ और माओवदी कमांडरों की सूचना भी जुटाई जा चुकी है। सूत्रों ने कहा कि माओवादियों के खिलाफ जल्द ही संयुक्त अभियानों की शुरुआत हो सकती है। दरअसल, बस्तर डिविजन का दक्षिणी इलाके में माओवादियों का गढ़ है। माओवादी यहां अपनी गतिविधियों को अंजाम देकर जंगल के अंदर ही अंदर महाराष्ट्र, तेलंगाना और ओडिशा की तरफ भाग निकलते हैं। यहां बड़ी घटनाओं को अंजाम देने के लिए माओवादियों के गुरिल्ला दस्ता दूसरे क्षेत्रों से भी आते हैं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: तरुण बजाज बने राजस्व विभाग के सचिव
Next: सुरक्षा अभियान में 34 आईएस आतंकी ढेर, 99 गिरफ्तार

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

बॉयफ्रेंड को घर बुलाया और फिर कुल्हाड़ी से काट डाली गर्दन, हाथ-पैर और मुंह भी बांधा

RNS INDIA NEWS 06/07/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

पश्चिम बंगाल में किशोरी की दुष्कर्म के बाद हत्या, भीड़ की पिटाई से संदिग्ध की भी मौत

RNS INDIA NEWS 05/07/2026 0
Rain
  • राष्ट्रीय

देशभर में सक्रिय हुआ मानसून, कई राज्यों में भारी बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट

RNS INDIA NEWS 04/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 09 जुलाई
  • अल्मोड़ा जनपद में भारी बारिश के अलर्ट के चलते 09 जुलाई को विद्यालय और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद
  • एलटी चयनित अभ्यर्थियों ने यूकेएसएससी का किया घेराव
  • एआई से बदलेगी सरकारी कॉलेजों की पढ़ाई, पहले चरण में 45 शिक्षक हुए प्रशिक्षित
  • पालिका के कार्यों में बाहरी व्यक्ति के हस्तक्षेप का आरोप
  • मंदिरों के दान और बीकेटीसी से जुड़े मामलों की निष्पक्ष हो जांच: कॉंग्रेस
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.