Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • रुद्रप्रयाग
  • केदारनाथ यात्रा के लिए अब तक हुआ 4500 घोड़े खच्चरों का रजिस्ट्रेशन
  • रुद्रप्रयाग

केदारनाथ यात्रा के लिए अब तक हुआ 4500 घोड़े खच्चरों का रजिस्ट्रेशन

RNS INDIA NEWS 16/04/2023
rns featured image new

रुद्रप्रयाग। विश्व प्रसिद्ध केदारनाथ धाम की यात्रा को लेकर संबंधित विभागों की तैयारियां जोरों पर है। गांव स्तर पर घोड़े खच्चरों के रजिस्ट्रेशन के बाद अब जिला पंचायत ने सोनप्रयाग एवं गौरीकुंड में मजदूर, डंडी कंडी माल वाहन घोड़े खच्चरों का पंजीकरण व लाइसेंस बनाने का कार्य शुरू कर दिया है। जबकि जनपद के अनेक स्थानों पर लगाए गए शिविरों के माध्यम से अब तक 4500 घोडे खच्चरों का रजिस्ट्रेशन कर दिया गया है। केदारनाथ धाम की यात्रा शुरू होने में महज 8 दिन का समय शेष रह गया है। ऐसे में जिला प्रशासन विभिन्न विभागों की मदद से निरंतर केदारनाथ यात्रा तैयारियों में जुटा है। रविवार से जिला पंचायत की टीमों ने सोनप्रयाग व गौरीकुंड में नियमित रूप से पंजीकरण व लाइसेंस बनाने क कार्य शुरू कर दिया है। जिसमें सोनप्रयाग में मालवाहक घोडा-खच्चर व हॉकरों का पंजीकरण, जबकि गौरीकुंड में डंडी-कंडी एवं मजदूरों का पंजीकरण व लाइसेंस बनाने का कार्य होगा। पहले दिन टीमें इंतजार करती रही है, लेकिन किसी भी पंजीकरण नहीं कराया। गत 21 मार्च से 10 अप्रैल तक जनपद के विभिन्न स्थानों पर जिला पंचायत ने घोडा-खच्चरों के पंजीकरण के लिए शिविर लगाए थे। जिसमें मेडिकल प्रमाण पत्र एवं बीमा के उपरान्त कुल 4500 घोडे खच्चरों के पंजीकरण कर लाइसेंस बनाए जा चुके है। जिला पंचायत की ओर से घोडे-खच्चर एवं डंडी कंडी मजूदरों के लिए लाइसेंस फीस 400 रूपए, 40 रूपए बीमा एवं 214 रूपए टोकन फीस के रूप में लिए जा रहे है। यदि पैदल मार्ग पर किसी मजूदर की मृत्यु हो जाती है, तो उसे पचास हजार रूपए का बीमा दिया जाएगा। यह लाइसेंस छह माह के लिए वैध होता है। जिला पंचायत के कर निरीक्षक ज्ञानेन्द्र बगवाडी एवं दिनेश नौटियाल ने बताया कि सोनप्रयाग व गौरीकुंड में लाइसेंस बनाने का कार्य नियमित रूप से शुरू हो गया है। पहले दिन कोई भी मजदूर पंजीकरण के लिए नहीं पहुंचा। बताया जनपद में शिविर के माध्यम से 4500 घोडे-खच्चरों का पंजीकरण किया जा चुका है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: पुरानी पेंशन बहाली को शिक्षक-कर्मचारियों का प्रदर्शन
Next: सीडीओ ने देखी गौरीकुंड से केदारनाथ धाम तक यात्रा व्यवस्थाएं

Related Post

rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

देवर गांव में हुए हत्याकांड के दोषी को आजीवन कारावास की सजा

RNS INDIA NEWS 16/07/2026 0
rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

दो दोषियों को दो-दो वर्ष का कठोर कारावास

RNS INDIA NEWS 16/07/2026 0
rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

केदारनाथ रोपवे से रोजगार छिनने का डर, 19 को महापंचायत

RNS INDIA NEWS 12/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • कुमाऊं आयुक्त ने विकास योजनाओं की समीक्षा कर प्रभावी क्रियान्वयन के दिए निर्देश
  • ख्यूशालकोट में सोलर पंपिंग सिंचाई योजना का भूमि पूजन, 60 परिवार होंगे लाभान्वित
  • उत्तराखंड क्रांति दल ने सफाई कर्मचारियों के आंदोलन और आमरण अनशन को दिया समर्थन
  • राजकीय शिक्षक संघ के प्रांतीय अधिवेशन में शिक्षकों की चुनौतियों और शिक्षा गुणवत्ता पर मंथन
  • भाजपा की बैठक में बूथ सशक्तिकरण और मतदाता सूची पुनरीक्षण पर दिया जोर
  • क्वारब स्लाइड जोन के कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी: मंडल आयुक्त
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.