Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • रुद्रप्रयाग
  • केदारनाथ की अंतिम चरण की यात्रा में जुटा प्रशासन
  • रुद्रप्रयाग

केदारनाथ की अंतिम चरण की यात्रा में जुटा प्रशासन

RNS INDIA NEWS 14/10/2021
rns featured image new

रुद्रप्रयाग। भगवान केदारनाथ धाम की अंतिम चरण की यात्रा को लेकर प्रशासन तैयारियों में जुट गया है। जबकि कपाट बंद को लेकर वीआईपी और वीवीआईपी दौरे को देखते हुए जिलाधिकारी ने अफसरों को निर्देशित किया है। डीएम ने बेहतर व्यवस्थाएं जुटाने के लिए अफसरों की बैठक ली है। कलक्ट्रेट सभागार में बैठक लेते हुए जिलाधिकारी मनुज गोयल ने कहा कि सभी विभाग यात्रा में पुख्ता इंतजाम एवं व्यापक तैयारियां कर लें। कहा कि यात्रा के अंतिम चरण में किसी भी तरह की अव्यवस्था हावी न हो। जिलाधिकारी ने कहा कि संभावित वीआईपी और वीवीआईपी दौरे को देखते हुए समय से सभी व्यवस्थाओं को चाक चैवंद रखा जाए। कहा कि केदारनाथ यात्रा से जुड़े हर विभाग को यात्रा के अंतिम चरण में बड़ी जिम्मेदारी और प्राथमिकता के साथ कार्य करने की जरूरत है। जिलाधिकारी ने सुरक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल एवं विद्युत विभाग के अफसरों से मौजूदा स्थिति पर जानकारी ली। साथ ही स्पष्ट किया कि अंतिम चरण की यात्रा के लिए पूरे मनोयोग से जुट जाएं। जिलाधिकारी ने केदारनाथ में पूजा व्यवस्था को लेकर भी जरूरी निर्देश दिए। सुरक्षा व्यवस्था की ओर पुलिस अफसरों का ध्यान आकृष्ट करते हुए डीएम ने कहा कि पुलिस बल की समुचित व्यवस्था, उनके ठहरने एवं वैरिकेटिंग व्यवस्था के लिए अभी से कसरत शुरू कर ली जाए। बिजली एवं पानी की बेहतर व्यवस्था की जाए। जिलाधिकारी ने एक-एक विभाग से व्यवस्थाओं को लेकर सवाल-जवाब भी किए। सुलभ शौचालयों की साफ-सफाई के निर्देश देते हुए उन्होने मुख्य चिकित्साधिकारी को मेडिकल टीम की व्यवस्था, विद्युत एवं पेयजल विभाग को सुचारू विद्युत एवं पेयजल आपूर्ति बनाए रखने के निर्देश दिए। इसके अलावा लोक निमार्ण निर्माण विभाग के अधिकारियों को वैरिकेटिंग एवं जीएमवीएन को भोजन एवं आवास की समुचित व्यवस्था करने के निर्देश दिए। इस मौके पर पुलिस अधीक्षक आयुष अग्रवाल, मुख्य विकास अधिकारी नरेश कुमार, एडीएम दीपेन्द्र सिहं, एसडीएम सदर अपर्णा ढौंडियाल, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ वीके शुक्ला आदि मौजूद थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: 5 व 6 नवम्बर को बंद होंगे गंगोत्री, यमुनोत्री धाम के कपाट
Next: विजयदशमी पर्व पर घोषित होंगी मदमहेश्वर और तुंगनाथ के कपाट बंद होने की तिथि

Related Post

rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

ऊखीमठ में हुआ जन संवाद कार्यक्रम आयोजित

RNS INDIA NEWS 17/06/2026 0
rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

अतिवृष्टि से गदेरा उफनाया, पांच पुलिया बहीं, मार्ग और कृषि भूमि को नुकसान

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

तिलवाड़ा के पास नदी में गिरी केदारनाथ यात्रियों की कार, पांच लोग घायल

RNS INDIA NEWS 07/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • खेत बचाओ अभियान के तहत वैज्ञानिकों ने किसानों को किया जागरूक
  • मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो 29 जुलाई से फिर आंदोलन करेंगे गुरिल्ले
  • कोसी नदी में डूबने से दो युवकों की मौत, क्षेत्र में मचा हड़कंप
  • तहसील परिसर में शत्रु संपत्ति की ई-नीलामी को लेकर जागरूकता शिविर आयोजित
  • मासिक अपराध गोष्ठी में साइबर अपराध, यातायात और आपदा प्रबंधन पर फोकस
  • ग्राम विकास और उद्यमिता को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.