Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • चौबटिया उद्यान में पर्यटकों की सुविधा और सुरक्षा के लिए नए बदलाव
  • अल्मोड़ा

चौबटिया उद्यान में पर्यटकों की सुविधा और सुरक्षा के लिए नए बदलाव

RNS INDIA NEWS 02/04/2025
rns featured image new

अल्मोड़ा। चौबटिया उद्यान में सतत और सुरक्षित पर्यटन सुनिश्चित करने के लिए कुछ सकारात्मक बदलाव किए गए हैं। ये परिवर्तन विभिन्न समस्याओं को ध्यान में रखते हुए लागू किए गए हैं। पर्यटन सीजन की शुरुआत के साथ ही रानीखेत आने वाले पर्यटकों के लिए चौबटिया उद्यान एक प्रमुख आकर्षण बना हुआ है। चौबटिया उद्यान की अधीक्षक गरिमा तिवारी ने बताया कि बीते दिनों संवाद की कमी के कारण कुछ पर्यटकों को असुविधा का सामना करना पड़ा था। इसे ध्यान में रखते हुए उद्यान के संचालन और पार्किंग के नियमों में बदलाव किए गए हैं। उन्होंने बताया कि उद्यान की सड़कों की वहन क्षमता अत्यधिक वाहनों के दबाव को सहन करने योग्य नहीं है। संभावित दुर्घटनाओं से बचने के लिए वाहनों की आवाजाही को नियंत्रित किया गया है। इसके अलावा, उद्यान में मौसम विभाग का निगरानी सिस्टम लगा हुआ है, जिसकी सुरक्षा भी आवश्यक है। साथ ही, यहां मौजूद जर्मप्लाज्म की सुरक्षा सुनिश्चित करना अनिवार्य है, ताकि जैव विविधता, जो पर्यटन का आधार है, संरक्षित रह सके। पर्यटकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए उद्यान के बाहर वाहनों के लिए पार्किंग की उचित व्यवस्था की गई है। हालांकि, वरिष्ठ नागरिकों और विशेष रूप से अक्षम व्यक्तियों के वाहनों को उद्यान में प्रवेश की अनुमति दी गई है। इसके अतिरिक्त, उद्यान के दोनों व्यस्त गेटों पर सुबह 6 बजे से शाम 6 बजे तक गार्ड तैनात किए गए हैं, ताकि पर्यटकों का अनुभव सुरक्षित और सुखद बना रहे। अन्य सभी समस्याओं के समाधान के लिए भी लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इन सभी परिवर्तनों को पर्यावरण, पर्यटन और स्थानीय हितों को ध्यान में रखते हुए लागू किया गया है। गरिमा तिवारी ने पर्यटकों से चौबटिया उद्यान के सौंदर्य को निहारने के लिए अवश्य आने की अपील की है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: गंगा बिष्ट को दायित्व मिलने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न
Next: केदारनाथ के लिए 372169 यात्रियों ने ऑनलाइन पंजीकरण कराया

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो 29 जुलाई से फिर आंदोलन करेंगे गुरिल्ले

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0
IMG-20260623-WA0007~2_11zon
  • अल्मोड़ा

कोसी नदी में डूबने से दो युवकों की मौत, क्षेत्र में मचा हड़कंप

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

तहसील परिसर में शत्रु संपत्ति की ई-नीलामी को लेकर जागरूकता शिविर आयोजित

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो 29 जुलाई से फिर आंदोलन करेंगे गुरिल्ले
  • कोसी नदी में डूबने से दो युवकों की मौत, क्षेत्र में मचा हड़कंप
  • तहसील परिसर में शत्रु संपत्ति की ई-नीलामी को लेकर जागरूकता शिविर आयोजित
  • मासिक अपराध गोष्ठी में साइबर अपराध, यातायात और आपदा प्रबंधन पर फोकस
  • ग्राम विकास और उद्यमिता को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध
  • विकास योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता : भरत सिंह चौधरी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.