Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • रुद्रप्रयाग
  • केदारनाथ की यात्रा अब महज 27 दिन शेष, भैया दूज को होंगे कपाट बंद
  • रुद्रप्रयाग

केदारनाथ की यात्रा अब महज 27 दिन शेष, भैया दूज को होंगे कपाट बंद

RNS INDIA NEWS 06/10/2024
rns featured image new

रुद्रप्रयाग(आरएनएस)।  भगवान केदारनाथ धाम की यात्रा इस साल अब महज 27 दिन ही शेष है। 3 नवम्बर को भैया दूज पर केदारनाथ धाम के कपाट शीतकाल के लिए बंद कर दिए जाएंगे। अब तक 12,86 लाख से अधइक तीर्थयात्री बाबा केदार के दर्शन कर चुके हैं। इन शेष दिनों में करीब एक से डेढ़ लाख तीर्थयात्रियों के केदारनाथ आने की उम्मीद लगाई जा रही है। इस साल 10 मई को भगवान केदारनाथ धाम के कपाट आम भक्तों के दर्शनार्थ खोले गए थे। ऐसे में शुरूआती चरण में केदारनाथ में यात्रियों की काफी भीड़ उमड़ गई किंतु यात्री संख्या को नियंत्रित करने के लिए शासन-प्रशासन को व्यवस्थाएं बनाने पड़ी और फिर केदारनाथ धाम की क्षमता के अनुसार यहां यात्रियों को भेजा गया। करीब 5 महीने की यात्रा में अब तक 1286807 यात्री भगवान केदारनाथ के दर्शन कर चुके हैं। जबकि इस सीजन की यात्रा महज 27 दिन ही शेष है। दीपावली के बाद 3 नवम्बर भैया दूज के दिन हिमालय स्थित भगवान केदारनाथ धाम के कपाट शीतकाल के लिए बंद कर दिए जाएंगे। भैया दूज पर ही केदारनाथ धाम के कपाट बंद होने की परम्परा है। हालांकि मानसून की बारिश सितम्बर मध्य तक होने और लिंचौली जैसी आपदा के चलते कुछ दिनों यात्रियों की आवाजाही में दिक्कतें हुई जिससे यात्री संख्या अभी तक 15 लाख के पार नहीं पहुंच सकी। बीकेटीसी के अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने बताया कि भैया दूज तक अभी काफी यात्री दर्शनों को आएंगे। इस बार की यात्रा काफी अच्छी रही है। साल प्रति साल यात्री संख्या बढ़ती ही जा रही है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: सड़क हादसे में पीएनबी मैनेजर का सिर धड़ से अलग
Next: भूमि पैमाइश के आश्वासन के बाद विहिप ने स्थगित किया धरना

Related Post

rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

तिलवाड़ा के पास नदी में गिरी केदारनाथ यात्रियों की कार, पांच लोग घायल

RNS INDIA NEWS 07/06/2026 0
rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

ठेके के विवाद में पुलिसकर्मी के निलंबन की मांग

RNS INDIA NEWS 04/06/2026 0
rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

‘कैरी मी बैक’ बैग से श्रद्धालु केदारनाथ से गौरीकुंड लाएंगे सूखा कूड़ा

RNS INDIA NEWS 02/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 10 जून
  • आरटीओ दफ्तर के बाहर नो-पार्किंग में खड़े 29 वाहनों का चालान, सात सीज
  • सार्वजनिक स्थान पर अश्लील हरकतें करती पांच महिलाएं गिरफ्तार
  • निर्मला सीतारमण का फर्जी वीडियो दिखा सीनियर सिटीजन से 30 लाख ठगे
  • शटडाउन नहीं मिलने से लाइनमैन की करंट लगने से मौत, परिजनों में आक्रोश
  • टूरिस्ट बस और कार की टक्कर के बाद विवाद मारपीट में बदला
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.