Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • गन्ना विकास समिति में किसानों ने जमकर किया हंगामा
  • हरिद्वार

गन्ना विकास समिति में किसानों ने जमकर किया हंगामा

RNS INDIA NEWS 26/05/2026
rns featured image new

रुड़की(आरएनएस)। गन्ना विकास समिति लक्सर में मंगलवार को किसानों को पर्याप्त खाद न मिलने से नाराज क्षेत्रीय किसानों का गुस्सा फूट पड़ा। गुस्साए किसानों ने उन्हें परेशान करने का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। इसके बाद समिति के डायरेक्टर मौके पर पहुंचे और गन्ना समिति सचिव से बातचीत कर मामला शांत कराया। इसके बाद किसानों को खाद वितरित किया गया। लक्सर गन्ना विकास समिति पिछले कुछ दिनों से कथित खाद की कालाबाजारी के मामले को लेकर सुर्खियों में बनी हुई है। मंगलवार को क्षेत्र के अनेक किसान समिति में खाद लेने के लिए पहुंचे, लेकिन खाद इंचार्ज ने कमी बताते हुए खाद देने से इनकार कर दिया।
इसकी जानकारी किसानों ने गन्ना समिति के डायरेक्टर अखिल पंवार और शेखर कुमार को दी। जानकारी मिलते ही दोनों मौके पर पहुंच गए। डायरेक्टरों का कहना था कि जब समिति में पिछले दिनों कोतवाली से रिलीज हुए खाद के 280 कट्टे रखे हुए हैं, तो उनमें से किसानों को खाद दी जानी चाहिए। उनका आरोप था कि समिति सचिव का कहना है कि जांच पूरी होने तक इन कट्टों को सुरक्षित रखा जाएगा। वहीं, डायरेक्टरों का कहना था कि जब खाद कोर्ट से रिलीज हो चुकी है, तो उसे दस्तावेजों में दर्ज कर किसानों को वितरित करना चाहिए। इसके बाद गन्ना समिति के विशेष सचिव प्रमिंदर कुमार मौके पर पहुंचे और उन्होंने खाद किसानों में वितरित करने के निर्देश दिए। किसानों का कहना था कि समिति द्वारा किसानों के साथ भेदभावपूर्ण व्यवहार किया जा रहा है। किसानों ने चेतावनी दी कि यदि उन्हें परेशान किया गया, तो वे खेती-बाड़ी का काम छोड़कर आंदोलन शुरू कर देंगे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: केदारनाथ व बदरीनाथ हाईवे से हटेगा अतिक्रमण
Next: रोमानिया में अंतरराष्ट्रीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में प्रतिभाग कर लौटीं डॉ. अनीता आर्या

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

हरेला पर हरिद्वार पुलिस ने शुरू किया 10 हजार पौधारोपण का अभियान

RNS INDIA NEWS 16/07/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

शैक्षिक प्रगति ही संस्थान की उन्नति का मूल आधार: कुलपति

RNS INDIA NEWS 16/07/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

हरेला केवल एक लोक पर्व नहीं, बल्कि प्रकृति के प्रति आस्था, कृतज्ञता और संरक्षण का प्रतीक: सतपाल महाराज

RNS INDIA NEWS 16/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 17 जुलाई
  • फर्जी आईपीएस बनकर करोड़ों के सपने बेचने वाला यशोवर्धन गिरफ्तार
  • 2031 तक पूरा करें लखवाड़ बांध परियोजना का निर्माण: मुख्य सचिव
  • शक्ति नहर में डूबे युवक का पांच दिन बाद मिला शव
  • हरेला पर हरिद्वार पुलिस ने शुरू किया 10 हजार पौधारोपण का अभियान
  • शैक्षिक प्रगति ही संस्थान की उन्नति का मूल आधार: कुलपति
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.