Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • रुद्रप्रयाग
  • केदारघाटी के ग्रामीण सीखेंगे पिरूल से कोयला बनाना
  • रुद्रप्रयाग

केदारघाटी के ग्रामीण सीखेंगे पिरूल से कोयला बनाना

RNS INDIA NEWS 22/02/2023
default featured image

रुद्रप्रयाग। वन विभाग के सहयोग से अब ग्रामीणों को पिरुल से कोयला बनाने का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। रुद्रप्रयाग वन प्रभाग ने इस दिशा में कदम बढ़ा दिए हैं। अभी ट्रायल के रूप में कुछ गांवों में प्रशिक्षण की शुरुआत की गई है किंतु सकारात्मक परिणाम आए तो सिंगोली-भटवाड़ी और फाटा-व्यूंग जल विद्युत परियोजना के कैंचमेंट एरिया के गांवों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। गर्मियों में चीड़ से निकलने वाला पिरुल जहां वनाग्नि का प्रमुख कारण माना जाता है वहीं सुलगती आग को धधकते हुए आगे बढ़ाने में पिरुल ही माध्यम बनता है। वन विभाग का उद्देश्य है कि एक ओर पिरुल का सही ढंग से कलेक्शन कर इसे जंगलों को होने वाले नुकसान से बचाया जा सके, वहीं दूसरी ओर यात्रा सीजन के दौरान केदारनाथ जैसे ऊंचाई वाले स्थान पर पिरुल से बनने वाला कोयला पहुंचाया जाए जिसकी वहां अत्यंत आवश्यता होती है। वन विभाग ने इसके लिए ग्रामीणों को प्रशिक्षण देना शुरू कर दिया है। रुद्रप्रयाग वन प्रभाग के डीएफओ अभिमन्यु ने बताया कि सिंगोली भटवाडी क्षेत्र के 71 और व्यूंगगाढ़ क्षेत्र के 41 गांवों को प्रशिक्षण देने की योजना है। शुरुआत में ट्रायल के रूप में कार्य किया जा रहा है किंतु सकारात्मक परिणाम आने पर इस दिशा में विस्तार से कार्य किया जाएगा।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: संदिग्ध हालत में पेपर मिल कर्मचारी की मौत
Next: डीएफओ गढ़वाल को ज्ञापन सौंप की बंदरों के आतंक से निजात दिलाने की मांग

Related Post

default featured image
  • रुद्रप्रयाग

डीएम जैन ने ठोस अपशिष्ट प्रबंधन व जन-जागरूकता पर दिए निर्देश

RNS INDIA NEWS 11/02/2026 0
default featured image
  • रुद्रप्रयाग

फील्ड में नहीं पहुंच रहे पंचायत अधिकारी, डीएम ने किए आदेश जारी

RNS INDIA NEWS 07/02/2026 0
default featured image
  • रुद्रप्रयाग

आठ सूत्री मांगों को लेकर जिला प्रधान संगठन ने डीएम को सौंपा ज्ञापन

RNS INDIA NEWS 05/02/2026 0

Your browser does not support the video tag.

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 13 फरवरी
  • केंद्रीय बजट से उत्तराखंड में पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा: प्रेमचंद
  • मंत्री गणेश जोशी ने की REAP-ग्रामोत्थान की ग्राम्य विकास समीक्षा
  • अर्जुन हत्याकांड में पुलिस के हाथ लगी सफलता
  • ‘गोरखा हिमालयन फेस्टिवल’ में जुटेंगे देशभर के कलाकार
  • रकम निकालकर घर लौट रही बुजुर्ग महिला से ठगी

Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.